फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Lover caught while coming to meet girlfriend, got married

Rampur News: प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को पकड़ा, कराया निकाह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Lover caught while coming to meet girlfriend, got married
रामपुर। अजीमनगर थाना क्षेत्र में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने पकड़ लिया। प्रेमिका के परिजनों ने आरोपी युवक को घर में बंद कर दिया। दोनों पक्षों के बीच हुई पंचायत के बाद दोनों का निकाह करा दिया गया।
विज्ञापन


घटना थाना क्षेत्र के एक गांव की है। खेमपुर निवासी एक युवक बुुधवार देर शाम अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। परिजनों ने आहट होने पर आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसे कमरे में बंद कर दिया। साथ ही पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी युवक को चौकी ले गई। इस दौरान युवक के परिजनों को भी मौके पर बुलाया गया। देर रात ग्राम प्रधानों की मौजूदगी में पंचायत का दौर शुरू हुआ। इसके बाद दोनों परिवार निकाह के लिए सहमत हो गए। रात में ही करीब एक दर्जन लोगों की मौजूदगी में काजी ने प्रेमी जोड़े का निकाह कराया। शादी के बाद प्रेमी अपनी दुल्हन को लेकर घर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed