फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Looted earrings from woman on the pretext of giving lift

Rampur News: लिफ्ट देने के बहाने महिला से कुंडल लूटे

Wed, 05 Feb 2025 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 05 Feb 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Looted earrings from woman on the pretext of giving lift
रामपुर। लिफ्ट के बहाने एक महिला से बाइक सवार युवक युवती ने उसके कुंडल लूट लिए और फिर उसे जंगल में छोड़ दिया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों ही बाइक सवार फरार हो गए। बाद में महिला के बेटे की ओर से मामले् की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के भमरौआ का मझरा निवासी दुर्गावती सोमवार को दोपहर में गांव के बाहर मिलक खानम में रिश्तेदारी में जाने के लिए खड़ी थी। वह वाहन का इंतजार कर रही थीं। इस बीच एक बाइक सवार युवक व युवती दुर्गावती के पास आकर रूके और रामपुर छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया। कुछ देर चलने के बाद बाइक सवारों ने बाइक को रोक दिया और महिला को चाकू की नोंक पर उससे पर्स में रखे सोने के आभूषण छीन लिए। इसके बाद आरोपियों ने महिला को चाकू चौराहे पर छोड़ दिया। इसके बाद महिला ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। बाद में दुर्गावती के बेटे सत्यपाल ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने सत्यपाल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गंज थाना प्रभारी पवन शर्मा ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed