{"_id":"57f2ad2d4f1c1b8a3226fe50","slug":"loot-with-couple","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति से लूट, विरोध पर गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपति से लूट, विरोध पर गोली मारी
अमर उजाला ब्यूरो/ बिलासपुर/खजुरिया रामपुर
Updated Tue, 04 Oct 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले में बदमाश बेखौफ हो चुके हैं। आए दिन वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस देखती रहती है। शुक्रवार को मिलक में सर्राफ से साढ़े पांच लाख की लूट का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि रविवार की शाम बदमाशों ने बाइक सवार दंपति से नगदी और जेवर समेत 50 हजार रुपये का माल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने किसान को गोली मार दी।
खजुरिया थाना क्षेत्र के गांव औरंगनगरखेड़ा निवासी किसान भूपराम गंगवार (45) रविवार की शाम मिलक थाना क्षेत्र के ग्राम कजियापुरा निवासी अपनी बहन के घर से बाइक से लौट रहा था। साथ में उसकी पत्नी सुषमा देवी थी। खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम चंद्पुरा व गुलामगंज के बीच एक सूखे नाले के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से बाइक पर आए नकाबपोश दो बदमाशों ने तमंचों के बल पर रोक लिया। तमंचा दिखाकर बदमाश नगदी और जेवर छीनने लगे। भूपराम ने जब लूटपाट का विरोध किया तो एक बदमाश ने उसे गोली मार दी। छर्रे भूपराम की कमर पर लगे। इसके बाद बदमाश सुषमा के गले से चेन, कानों से सोने की झुमकी और नगदी समेत पचास हजार का माल लूट ले गए। इसके बाद बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
बदमाशों के जाने के बाद किसान किसी तरह बरेली जिले के सीमांत गांव गुलामगंज पहुंचा और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों ने बदमाशों को काफी खोजा, मगर कोई भी बदमाश ग्रामीणों के हत्थे नहीं आया। सूचना पर रात में ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद घायल को रात में ही जिला अस्पताल भेज दिया और दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी विक्रम सिंह का कहना है कि किसान के छर्रे लगे हैं और हालत अब ठीक है। घटना की तहकीकात की जा रही है। संभावना है कि दोनों बदमाश दंपति के पीछे से कजियापुरा गांव से ही लगे होंगे और नाले पर सूनसान जगह देखकर लूटपाट कर ली होगी।