फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   loot in sharmjiwi express

श्रमजीवी एक्सप्रेस में लूटपाट के बाद रामपुर के युवक को फेंका

Thu, 23 Jun 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Thu, 23 Jun 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
loot in sharmjiwi express
पीड़ित युवक

विज्ञापन
 श्रमजीवी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे रामपुर के एक युवक को जहरखुरानों ने नशीला दूध पिलाकर लैपटाप, सोने की चेन, दो अंगूठी और 15 हजार की नगदी आदि सामान लूट लिया। हल्के नशे में विरोध करने पर युवक को हापुड़ के पास ट्रेन से धक्का देकर फेंक दिया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और हालत में सुधार होने पर उसे रामपुर ले आए हैं। अब उसकी हालत ठीक है। 

तहरीर के आधार पर पुलिस ने निल में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि, पुलिस ने रिपोर्ट में आरोपियों के लखनऊ से पीछे लगने की बात भी दर्ज की है।  सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कृष्णा विहार निवासी शिवदयाल दिल्ली में किसी कंपनी में काम करता है। वह 19  जून को एसआई की परीक्षा देने के लिए बनारस गया था। परीक्षा देने के बाद वह बीस जून को श्रमजीवी एक्सप्रेस से दिल्ली वापस जा रहा था। इस दौरान उसकी ट्रेन में एक युवक से जान पहचान हो गई। बताते हैं कि युवक ने शिवदयाल को दूध की बोतल लाकर दी। उसको पीने के बाद शिवदयाल को बेहोशी होने लगी।
विज्ञापन


इस बीच आरोपी युवक ने उसके पास लैपटाप, दो सोने की अगूंठी, एक सोने की चेन, 15 हजार रुपये नगद,  दो मोबाइल व एटीएम कार्ड छीन लिए। नशे में जब शिवदयाल ने विरोध किया तो उसे हापुड़ के पास ट्रेन से फेंक  दिया।  ट्रैक किनारे युवक को पड़ा देखकर आसपास लोगों की भीड़  एकत्र हो गई।  किसी तरह से उसने लोगों को पता बताया तो लोगों ने परिवारवालों को जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद परिजन हापुड़ पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed