{"_id":"587a7b614f1c1b577fbac56c","slug":"loot-in-barbar-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेयर ड्रेसर के घर डाका, नगदी समेत डेढ़ लाख का माल लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेयर ड्रेसर के घर डाका, नगदी समेत डेढ़ लाख का माल लूटा
अमर उजाला ब्यूरो बिलासपुर/ रामपुर
Updated Sun, 15 Jan 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नकाबपोश सशस्त्र बदमाशों ने एक घर पर धाबा बोला। यहां परिजनों से 26 हजार की नगदी समेत करीब डेढ़ लाख से अधिक का माल लूट लिया। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने उनको पीटा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करना तो वह वारदात को संदिग्ध मान रही है।
मोहल्ला टांडा हुरमत नगर की नई बस्ती निवासी गुड्डू माठखेड़ा रोठ पर सैलून पर काम करता है। शुक्रवार की रात करीब एक बजे गुड्डू के घर पर बदमाशों ने धाबा बोला। उसके घर में टांडा निवासी बहनोई इस्लाम भी अपनी पत्नी के साथ रुका था। गुड्डू के मुताबिक, नकाबपोश दस बदमाश घर की दीवार लांघकर घर में घुस आए। सभी को सोते हुए ही अपने कब्जे में कर लिया। बदमाशों ने सभी से नगदी व जेवर देने को कहा। महिलाओं ने विरोध किया तो उनको पीटा। बचाने पर पुरुषों को पीटा। तमंचे तानते हुए नगदी व जेवर न देने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
इसके बाद बदमाश घर में रखे 26 हजार रुपये, तीन फोन, सोने व चांदी के जेवर, कपड़े आदि लूट लिए। आरोप है कि सूचना के बाद भी रात में पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। सुबह छह बजे पुलिस आई। जांच पड़ताल कहने की बात करके लौट गई। रिपोर्ट दर्ज नहीं की। कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह सोलंकी ने बताया कि गुड्डू के घर में जो घटना हुई है, वह संदिग्ध सी प्रतीत हो रही है। जांच हो रही है, उसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन