फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Lok Sabha elections: Fear of chaos at 355 booths in the district, list ready

लोकसभा चुनाव : जिले के 355 बूथों पर बवाल की आशंका, सूची तैयार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha elections: Fear of chaos at 355 booths in the district, list ready
रामपुर। लोकसभा चुनाव में जिले की छह तहसीलों में 355 बूथों पर पुलिस व प्रशासन को बवाल की आशंका है। इसको देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। इन बूथों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हो, इसके लिए चुनाव में खलल डालने वालों का चिह्नीकरण शुरू कर दिया गया है। जिले में 1071 मतदान केंद्रों के 1789 बूथों पर मतदान होगा।लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान जल्द हो सकता है। हालांकि, चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से पिछले कई माह से तैयारियां की जा रही हैं। इस बीच पुलिस व प्रशासनिक अफसरों ने चुनाव में किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए भी प्रयास शुरू कर दिए हैं। प्रशासन ने पुलिस के माध्यम से जिले में ऐसे बूथ छांटे हैं, जिन पर गड़बड़ी या फिर किसी भी तरह का बवाल हो सकता है। ऐसे बूथों की संख्या जिले भर में 355 आंकी गई है, जिसमें 308 क्रिटिकल बूथ हैं, जबकि 47 वल्नरेबल हैं।
विज्ञापन

क्रिटिकल बूथों के हिसाब से देखा जाए तो यह संख्या सबसे ज्यादा बिलासपुर और मिलक क्षेत्र में है। स्वार में भी काफी बूथ हैं जो कि क्रिटिकल बूथों के दायरे में रखे गए हैं। इसी तरह शहर विधासनभा क्षेत्र में गड़बड़ी की आशंका वाले बूथों की संख्या 30 है। प्रशासन ने पुलिस के माध्यम से ऐसे बूथों के क्षेत्र में रहने वाले उन लोगों को चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं, जो चुनाव में गड़बड़ी पैदा कर सकते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करने के मूड में है।
विज्ञापन

--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभावार जिले की स्थिति
विधानसभा क्षेत्र क्रिटिकल बूथ वल्नरेबल बूथ
स्वार 54 4
चमरौवा 68 16
बिलासपुर 90 5
रामपुर 26 4
मिलक 70 18
----------------------- चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा। चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पैदा करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। किसी भी प्रकार गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। - जोगिंदर सिंह, डीएम और जिला निर्वाचन अधिकारी।



------------------------------

आश्रम पद्धति काॅलेज का प्रशासन ने किया अधिग्रहण
लोकसभा चुनाव में आने वाली अर्धसैनिक बलों के जवानों को ठहराने के लिए प्रशासन ने हाईवे स्थित आश्रम पद्धति इंटर काॅलेज का अधिग्रहण कर लिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी जोगिंदर सिंह ने बताया कि चुनाव के दृष्टिगत मतदान की प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण शांत तरीके से संपन्न के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं। बाहर से आने वाले जवानों को ठहराने के लिए कॉलेज का अधिग्रहण किया गया है। डीएम ने प्रधानाचार्य को काॅलेज में साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed