Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Lok Sabha Elections 2024: Ruckus in party over SP office in Rampur, Azam Khan in jail, clash between leaders

लोकसभा चुनाव 2024: रामपुर में सपा कार्यालय को लेकर पार्टी में रार, आजम खां जेल में... पदाधिकारियों में भिड़ंत

Tue, 06 Feb 2024 06:40 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 06 Feb 2024 06:40 PM IST
सार

रामपुर में सपा कार्यालय खोलने को लेकर पार्टी में रार बढ़ गई है। जिला मुख्यालय में दो दफ्तर खुल जाने से कार्यकर्ता भी असमंजस की स्थिति में हैं। निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने कहा कि दफ्तर खोलने वाले मशकूर अहमद को पार्टी से निकाला जा चुका है। 

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024: Ruckus in party over SP office in Rampur, Azam Khan in jail, clash between leaders
रामपुर में खुला सपा कार्यालय - फोटो : संवाद

विस्तार

लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी में गुटबाजी बढ़ गई है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मशकूर अहमद मुन्ना द्वारा सपा का जिला कार्यालय खोले जाने के मुद्दे पर पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने कहा कि मशकूर को पार्टी विरोधी गतिविधियों में निष्कासित किया जा चुका है। उनको पार्टी दफ्तर खोलने का अधिकार नहीं है।

विज्ञापन


वहीं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मशकूर अहमद मुन्ना का कहना है कि जिले में कार्यकारिणी नहीं है। निवर्तमान जिलाध्यक्ष को पार्टी से निकालने का कोई हक नहीं है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मशकूर अहमद मुन्ना ने दो दिन पहले सपा का जिला कार्यालय खोल दिया था। उन्होंने इसको लेकर सपा के मुखिया को भी चिट्ठी लिखी थी।
विज्ञापन


एक शहर में पार्टी के दो जिला कार्यालय खोले जाने को लेकर सपा में रार शुरू हो गई। निवर्तमान जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल कहा कि मशकूर अहमद को काफी समय पहले अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से बाहर किया जा चुका है। पार्टी से उनका कोई लेना देना नहीं है। पार्टी के कार्यकर्ताओं का फोकस अब लोकसभा चुनाव पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मशकूर अहमद मुन्ना ने कहा कि वे पार्टी के प्रति वफादार सिपाही हैं। जिले में सपा की कोई कार्यकारिणी नहीं है और न ही कोई जिलाध्यक्ष। ऐसे में निवर्तमान जिलाध्यक्ष को पार्टी से बाहर निकालने का कोई अधिकार ही नहीं है। जिले में पार्टी के कार्यकर्ता कार्यालय न होने की वजह से परेशान हो रहे थे। इस वजह से पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए दफ्तर खोला गया है।

Trending Videos

Lok Sabha Elections 2024: Ruckus in party over SP office in Rampur, Azam Khan in jail, clash between leaders
रामपुर में सपा के नेता - फोटो : संवाद

कार्यालय को प्रशासन ने कराया था खाली

जौहर यूनिवर्सिटी को लीज पर दी गई जमीन पर आजम खां के रामपुर पब्लिक स्कूल के साथ ही सपा का कार्यालय दारुल आवाम भी संचालित हो रहा था। कुछ माह पहले सरकार द्वारा जमीन की लीज निरस्त किए जाने के बाद प्रशासन ने आजम के स्कूल के साथ ही सपा का कार्यालय भी खाली करा लिया था और उस पर ताला जड़ दिया था।

उसके बाद निवर्तमान जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने अपने आवास पर ही पार्टी का जिला कार्यालय शुरू कर दिया था। वहीं अब पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मशकूर अहमद ने अपने आवास पर सपा के जिला कार्यालय का बोर्ड लगा दिया।

 

उद्घाटन के लिए अखिलेश को न्योता

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मशकूर अहमद मुन्ना द्वारा खोला गया सपा का कार्यालय नए भवन में शिफ्ट किया जाएगा। इसके उद्घाटन के लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव को आने का न्यौता दिया गया है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी का नया दफ्तर अब पुराने रोडवेज के पास शिफ्ट किया जा रहा है। यह कार्यालय बड़ा होगा। इसके उद्घाटन के लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव को पत्र भेजा गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed