फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Locks hanging at the night shelter in Maswasi, bonfire arrangements stalled

Rampur News: मसवासी में रैन बसेरे में लटके ताले, अलाव की व्यवस्था ठप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Locks hanging at the night shelter in Maswasi, bonfire arrangements stalled
स्वार। मसवासी नगर में कड़ाके की ठंड के बावजूद नगर पंचायत प्रशासन की लापरवाही सामने आ रही है। दिसंबर का आधा महीना बीत जाने के बाद भी नगर के मुख्य चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर अभी तक अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे राहगीरों और गरीब तबके के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मसवासी नगर में निर्धन और बेसहारा लोगों को ठंड से बचाव के लिए बनाए गए रैन बसेरा में भी ताले लटके हुए हैं। रैन बसेरा बंद होने के कारण बेघर और जरूरतमंद लोग खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल ठंड के मौसम में अलाव और रैन बसेरा की व्यवस्था समय पर की जाती रही है लेकिन इस बार अब तक कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

नगरवासियों ने संबंधित अधिकारियों से शीघ्र अलाव जलवाने और रैन बसेरा में लगे तालों को खोलने की मांग की है, ताकि ठंड से राहत मिल सके। ईओ पर फोन रिसीव न करने का भी आरोप है। इस संबंध में एसडीएम अमन देओल ने बताया कि अधिशासी अधिकारी सचिन कुमार को नगर में सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि रैन बसेरा की व्यवस्थाएं भी पूर्ण कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed