{"_id":"5e8f5c4d8ebc3e6fa93b1fe5","slug":"lockdown-sp-was-on-road-rampur-news-mbd3456858140","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर उतरे एसपी, बरती जा रही सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर उतरे एसपी, बरती जा रही सख्ती
विज्ञापन
रामपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए अब पुलिस पूरी तरह से मैदान में उतर चुकी है। इसके लिए पुलिस ने पूरे जिले में सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। घरों से बाहर निकले लोगों से पूछताछ की जा रही है। पास धारकों से भी बात की जा रही है। जिसमें बेवजह बाहर निकलने वालों की क्लास भी लगाई जा रही है। खुद पुलिस अधीक्षक ने शहर का भ्रमण कर जायजा लिया। लोगों से अपील की है कि लोग अपने घरों में ही रहें।
जिले में बुधवार तक कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या शून्य थी। लेकिन, शाम को टांडा में रुके उत्तराखंड के पांच जमातियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पुलिस ने सतर्कता और बढ़ा दी है। गुरुवार को पुलिस अलर्ट नजर आई। सुबह से घरों से बाहर निकलने वालों से पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है। हर आने जाने वाले को रोका जा रहा है। पुलिस अधीक्षक शुगन गौतम ने खुद सुबह के समय सड़कों पर आकर जायजा लिया। उन्होंने सिविल लाइंस और खासकर शहर की गलियों में घूमकर लॉकडाउन का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके सामने जो भी पड़ा, उसे सख्त लहजे में चेतावनी दी गई। फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी पुलिस करा रही है। इस में कैद होने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा पुलिस कर्मियों ने गली मुहल्लों की दुकानों का भी जायजा लिया। जहां अवैध तरीके से खुली दुकानों को बंद कराया गया। लोगों को सख्त हिदायत दी गई कि कोई भी अपने घरों से बाहर न निकले।