फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   lockdown break : challan

जिले भर में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
lockdown break : challan
रामपूर। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर जिले भर में शुक्रवार को पुलिस की ओर से सख्ती के साथ वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 300 वाहनों का चालान काटने के साथ ही आगे से कार्रवाई करने की चेतावनी देकर घर को लौटाया।
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर देशभर में लॉकडाउन चल रहा है। इस दौरान लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है। ताकि इस बीमारी से बचा जा सके। डीएम एसपी भी समय-समय पर गश्त के दौरान लोगों से घरों में अपील करने की बात कह चुके है। उसके बाद भी लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे है। बेवजह कार, बाइक से लोग घरों से बाहर निकलकर इस गर्मी का आनंद ले रहे है। इन लोगों पर रोक लगाने के लिए एसपी शगुन गौतम ने जिले भर में तैनात फोर्स से कार्रवाई करने आदेश दिए है। जिसके बाद से पुलिस इस भयकर गर्मी में चौराहों पर खड़े होकर पसीना बहा रही है। शुक्रवार को पुलिस फिर से एक्टिव हो गई। दिन निकलते ही अजीतपुर बाईपास से लेकर पूरे जिलेभर में फोर्स ही फोर्स नजर आ रही थी। आने जाने वाले लोगों से रोककर उनका पास मांग रहे थे। न दिखाने पर पुलिस वाहनों का चालान काटने के बाद घर भेज रही थी। दिन भर में पुलिस ने करीब 300 वाहनों के चालान काटे। इसके साथ ही इन लोगों को आगे से बेवजह घर से निकले तो कार्रवाई करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया। जिससे लोगों में हड़कंप मच रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed