फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   lock down in rampur

साप्ताहंत लॉकडाउन के चलते शहर की सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
lock down in rampur
रामपुर। लॉकडाउन के मद्देनजर शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। शहर के सभी बाजार बंद होने के साथ ही गलियों के किराना स्टोर भी बंद रहे। इस दौरान किसी को भी आने जाने की इजाजत नहीं थी। हालांकि, जरूरी सेवाओं से जुड़े लोग अपने आईकार्ड दिखाकर जरूर आते जाते दिखे। सब्जियों, दूध और दवा विक्रेताओं ने होम डिलीवरी हुई।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए शुक्रवार की रात आठ बजे से लेकर सोमवार की सुबह सात बजे तक के लिए साप्तांहात लॉकडाउन लगाया है। लिहाजा, शुक्रवार रात को ही शहर के सभी बाजार बंद हो गए। सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। रात आठ बजे के बाद पुलिस अधिकारियों और प्रशासनिक अफसरों ने लाउडस्पीकर के जरिए लोगों से घरों के भीतर रहने की अपील की। लॉकडाउन का असर रविवार को भी देखने को मिला। शहर के मुख्य बाजारों से लेकर गलियों तक में दुकानें नहीं खुलीं। मिस्टन गंज, बाजार नसरूल्ला खां, शादाब मार्केट, राजद्वारा, ज्वालानगर, टैक्सी स्टैंड रोड, सिविल लाइंस समेत अन्य स्थानों पर सन्नाटा पसरा रहा। फलों और सब्जियों तक की दुकानें नहीं खुलीं। हालांकि, फलों, सब्जियों, दूध और दवाओं की होम डिलीवरी जरूर हुई। पुलिस और प्रशासन के अफसर लगातार भ्रमण करते हुए नजर आए। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़, पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदंबा प्रसाद गुप्ता ने भी शहर का जायजा लिया। शहर में बेवजह घूमने वालों के चालान काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed