फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   LLB students demand re-evaluation of answer sheets, submit memorandum.

Rampur News: एलएलबी छात्रों ने की उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन की मांग, दिया ज्ञापन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
LLB students demand re-evaluation of answer sheets, submit memorandum.
रामपुर। दीक्षित कॉलेज के एलएलबी के छात्र शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर परिणाम की निष्पक्ष जांच और उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन की मांग की।
विज्ञापन

कॉलेज के छात्र शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे, जिसमें छात्रों ने तर्क दिया कि इंटरमीडिएट और स्नातक की पढ़ाई सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद लगभग पूरी कक्षा का अचानक फेल हो जाना कई सवाल खड़े करता है। छात्रा रेनू ने अपने उत्तरों पर भरोसा जताते हुए उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच की मांग की। छात्रा रिया ने कहा कि यदि परिणाम में सुधार नहीं होता है, तो उनकी फीस वापस की जाए, क्योंकि उनका एक वर्ष बर्बाद हो गया है। छात्रा प्रीति ने भी निष्पक्ष जांच की आवश्यकता पर जोर दिया। इस दौरान रिया शर्मा, सुहेल, प्रीति समेत अन्य छात्र मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

कापियां देखने के लिए आवेदन अब आठ जुलाई तक करें
रामपुर। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय ने एलएलबी के छात्रों को उत्तर पुस्तिकाओं को दिखाने के लिए कॉलेज में आवेदन करने की तारीख दस जुलाई से घटाकर अब आठ जुलाई कर दी गई है। दीक्षित कॉलेज ऑफ लॉ के प्रबंधक निदेशक विवेक दीक्षित ने बताया कि विश्वविद्यालय ने एलएलबी के छात्रों की मूल्यांकित कॉपियों को दिखाने के लिए कॉलेजों से विवरण मांगा है। जो छात्र अपनी उत्तर पुस्तिकाएं देखना चाहते हैं। उनके लिए पहले दस जुलाई तक कॉलेज में अपना आवेदन जमा करने की मोहलत दी गई थी, लेकिन अब इस तारीख को आठ जुलाई कर दिया है। यानि छात्र आठ जुलाई से पहले कॉपियों को देखने के लिए अपना पूरा विवरण कॉलेज में दे सकते हैं। इसके बाद ही छात्र मूल्यांकित कॉपियों का निरीक्षण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed