{"_id":"65aa853cb81b6f6646082c87","slug":"list-of-29-witnesses-including-mother-and-aunt-submitted-to-court-to-prove-innocence-2024-01-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rampur: पासपोर्ट मामले में अब्दुल्ला ने 29 गवाहों की सूची कोर्ट को सौंपी, मां-बुआ का भी नाम शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur: पासपोर्ट मामले में अब्दुल्ला ने 29 गवाहों की सूची कोर्ट को सौंपी, मां-बुआ का भी नाम शामिल
Fri, 19 Jan 2024 07:52 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 19 Jan 2024 07:52 PM IST
सार
रामपुर कोर्ट में अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए आजम के बेटे अब्दुल्ला ने 29 गवाहों की सूची सौंपी है। पुलिस ने विवेचना केबाद धोखाधड़ी कर पासपोर्ट हासिल करने और पासपोर्ट अधिनियम के तहत आरोप पत्र दाखिल किया गया। यह मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
अब्दुल्ला आजम खान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम ने पासपोर्ट मामले में अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए अपनी मां डॉ. तजीन फात्मा और बुआ निकहत अखलाक समेत 29 गवाहों की सूची कोर्ट में सौंपी है। कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के लिए अब 29 जनवरी की तारीख निर्धारित की है।
विज्ञापन
सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के खिलाफ भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने वर्ष 2019 में सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया था,जिसमें आरोप लगाया था कि अब्दुल्ला आजम के पास दो पासपोर्ट हैं और उन्होंने इन पासपोर्ट का उपयोग किया है। पुलिस ने विवेचना केबाद धोखाधड़ी कर पासपोर्ट हासिल करने और पासपोर्ट अधिनियम के तहत आरोप पत्र दाखिल किया गया। यह मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
अभियोजन की गवाही इस मामले में पूरी हो चुकी है और अब्दुल्ला आजम के 313 सीआरपीसी के बयान भी दर्ज हो चुके हैं। शुक्रवार को इस मामले में की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अब्दुल्ला आजम हरदोई जेल से वीडियो कांफ्रेसिंग केजरिए जुड़े। उनके अधिवक्ता ने अपनी सफाई साक्ष्य पेश करने के लिए 29 गवाहों की सूची सौंपी।
विज्ञापन
गवाहों में पूर्व विधायक की रामपुर जेल में बंद उनकी मां डा.तजीन फात्मा के साथ ही उनकी बुआ निकहत अखलाक समेत 29 लोग शामिल हैं। कोर्ट ने गवाहों को सम्मन जारी करते हुए सुनवाई के लिए 29 जनवरी की तारीख नियत की है। अभियोजन अधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि इस मामले की सुनवाई 29 जनवरी को होगी।