फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Life was helpless in front of winter, people suffering from cold

सर्दी के सितम के आगे बेबस हुई जिंदगी, ठंड से लोग बेहाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
Life was helpless in front of winter, people suffering from cold
रामपुर में सुबह घने कोहरे में लाइट जलाकर गुजरते वाहन।संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RAMPUR
रामपुर। कोहरे और गलन के बीच सर्द हवाएं और लुढ़कता पारा लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। बुधवार को जहां पारा छह डिग्री सेल्सियस था वहीं दो ही दिन में शुक्रवार को न्यूनतम पारा लुढ़ककर चार डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे के बाद हलकी धूप निकली। इससे पहले सुबह से दोपहर तक धुंध और कोहरा छाया रहा। दिन भर चली सर्द हवाओं ने लोगों की ठंड से कंपकपी छुड़ा दी। कोहरे के कारण हाईवे पर वाहनों की रफ्तार पर भी कम रही तो गलन ने हाथ-पैर सुन्न कर दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से मौसम में धुंध, कोहरे के कारण धूप नहीं निकली। दोपहर बाद काफी हलकी निकली धूप से लोगों को ठंड से कोई राहत नहीं मिली। कोहरे के चलते मुख्य मार्गों पर वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रही। कोहरे के असर ने वाहनों की रफ्तार रोकने और आम जनजीवन को प्रभावित किया। रोजाना कोहरा आने, बादल और धुंध के बीच शीतलहर से जनजीवन अस्त व्यस्त है। गुरुवार को 11 से 14 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली शीतलहर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। सर्द हवाएं शरीर में सुई के समान चुभ रही थीं। घना कोहरा छाने से शहर से नैनीताल हाईवे, दिल्ली लखनऊ हाईवे व दूसरे शहरों व जनपदों को जाने वाले सभी मार्गों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। शुक्रवार को दोपहर बाद धूप निकली लेकिन धूप में तेजी नहीं थी। सर्द हवाओं और गलन के कारण लोग घरों तक में गर्म कपड़े और रूम हीटर, अलाव के सहारे दिन गुजारते नजर आए। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में भी गुरुवार की तुलना में कमी दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा तो न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

स्वार। ठंड से जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया। लोग घरों में बैठ कर अलाव जलाते रहे। बाजारों में भी नाममात्र को चहल पहल रही। नगर में जगह-जगह अलाव जलते रहे।
मौसम का मिजाज बदल जाने से दो दिन से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। जिससे लोगों का जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया है। लोग अपने घरों में बैठकर आग ताप रहे है। नगर में जगह-जगह लोग अलाव तापते नजर आए। भीषण सर्दी के चलते बाजारों में भी चहल पहल कम रही। वहीं, किसानों ने पड़ रही भीषण सर्दी को गेहूं की फसल के लिए अच्छा बताया।

ामपुर में सुबह छाया घना कोहरा।संवाद न्यूज एजेंसी

ामपुर में सुबह छाया घना कोहरा।संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : RAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed