फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Life imprisonment to six including two real brothers in the murder of a farmer

Rampur News: किसान की हत्या में दो सगे भाइयों समेत छह को उम्रकैद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment to six including two real brothers in the murder of a farmer
रामपुर। अजीमनगर थाना क्षेत्र में गन्ने की एक पूली को लेकर हुए विवाद में किसान की हत्या के मामले में कोर्ट ने बुधवार को दो सगे भाइयों समेत छह लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही आरोपियों पर 1.08 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। यह घटना 24 दिसंबर 2014 की है। अजीमनगर थाना क्षेत्र के आलियागंज निवासी किसान इस्माइल अपने भाई रिजवान के साथ गन्ने की तौल कराने के लिए क्रय केंद्र पर गया था। उसकी ट्रैक्टर-ट्राॅली से दूसरे किसान शहादत ने गन्ने की एक पूली निकालकर अपनी ट्रॉली में डाल ली। दोनों भाइयों ने इसका विरोध किया तो आरोपी शहादत ने अपने भाई महबूब व साथियों के साथ मिलकर लाठी डंडे व तमंचे से हमला कर रिजवान व इस्माइल को घायल कर दिया था। इलाज के दौरान दो जनवरी 2015 को मेरठ में रिजवान की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई इस्माइल ने अजीमनगर थाना क्षेत्र के शौकत नगर निवासी शहादत और उसके भाई महबूब, सुलेमान, आले हसन, मुल्ला उर्फ इस्माइल और इरशाद के खिलाफ दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने मामले की तफ्तीश के बाद चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए बुधवार को फैसला सुनाया।
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक शासकीय अधिवक्ता प्रमोद सागर ने वादी मुकदमा समेत कई गवाहों के बयान दर्ज कराए। साथ ही आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने आरोपियों को बरी किए जाने की मांग की। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद एडीजे द्वितीय विजय कुमार ने नगर निवासी शहादत और उसके भाई महबूब, सुलेमान, आले हसन, मुल्ला उर्फ इस्माइल और इरशाद को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही 1.08 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed