फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Leopard spotted in front of Gurudwara in Dharampur North

Rampur News: धर्मपुर उत्तरी में गुरुद्वारे के सामने दिखा तेंदुआ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Leopard spotted in front of Gurudwara in Dharampur North
स्वार। मसवासी क्षेत्र के गांव धर्मपुर उत्तरी में शनिवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव निवासी जगीर सिंह को गुरुद्वारे के सामने तेंदुए दिखा। तेंदुए को देखते ही उनके होश उड़ गए और वे जान बचाकर तेज़ी से घर की ओर भागे।
विज्ञापन

घर पहुंचकर जगीर सिंह ने परिजनों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद गांव में दहशत का माहौल फैल गया। लोग सुबह-शाम बाहर निकलने में भी भय महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

बीते तीन माह से धर्मपुर उत्तरी, जमना–जमनी और कुंदनपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में तेंदुए की चहलकदमी बढ़ी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेंदुए की बढ़ती गतिविधियों के बावजूद वन विभाग उसे पकड़ नहीं सका। ग्रामीण करम सिंह, परमजीत सिंह, हरीश परमार और गोगा सिंह ने वन विभाग से तत्काल पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने और गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed