फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Leopard attacks farmer on a motorcycle.

Rampur News: बाइक सवार किसान पर तेंदुए ने किया हमला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Leopard attacks farmer on a motorcycle.
रामपुर। मसवासी क्षेत्र के गांव जमना-जमनी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को खेत से बाइक से घर लौट रहे एक किसान पर तेंदुए ने अचानक पीछे से हमला कर दिया। किसान ने सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह खुद को बचा लिया। घटना के बाद पूरे गांव में भय का माहौल है। सूचना मिलने पर वन विभाग के एसडीओ टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर किसान के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

एसडीओ ने ग्रामीणों को जल्द ही पिंजरा लगवाने का आश्वासन दिया है। जानकारी के अनुसार गांव जमना-जमनी निवासी किसान साबी शनिवार को अपने खेत से बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के निकट खेतों के बीच अचानक पीछे से निकले तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। हमले से वह घबरा गए, लेकिन उन्होंने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी, जिससे तेंदुआ उन्हें पकड़ नहीं सका और उनकी जान बच गई। घटना के बाद वह बदहवास हालत में घर पहुंचे और परिजनों के साथ ग्रामीणों को पूरी जानकारी दी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए, लेकिन तब तक तेंदुआ भाग चुका था। ग्रामीणों ने कई बार खेतों और रास्तों पर तेंदुए को घूमते देखा है। सूचना मिलने पर वन विभाग के एसडीओ ओम प्रकाश राम टीम के साथ गांव पहुंचे। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने, अकेले खेतों में न जाने तथा बच्चों को घर के आसपास ही रखने की अपील की है। एसडीओ ने बताया कि क्षेत्र में पिंजरा लगाने की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। अनुमति मिलते ही जल्द पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन

-------------------

तेंदुए की सूचना पर नहीं पहुंचा वन विभाग की टीम
दढ़ियाल। मिलक फत्तावाला में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बृहस्पतिवार रात तेंदुआ आबादी के बीच पहुंच गया, जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग को सूचना देने के बावजूद कोई अधिकारी या टीम मौके पर नहीं पहुंची। इससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी है। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए तत्काल पिंजरा लगाने की मांग की है। गांव निवासी मिलक फत्तावाला निवासी अरविंद और संजीव ने बताया कि तेंदुआ कई दिनों से क्षेत्र में लगातार देखा जा रहा है। उनका कहना है कि सूचना देने के बाद भी विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची, जिससे लोगों में रोष है। वहीं वन विभाग के एसडीओ ओमप्रकाश ने बताया कि सूचना मिली है, जांच के लिए फॉरेस्ट गार्ड अमित कुमार को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed