फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Lekhpal arrested red-handed while accepting bribe in the name of registering inheritance in Tanda

Rampur News: टांडा में विरासत दर्ज करने के नाम पर रिश्वत लेते लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार

Tue, 07 Apr 2026 12:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 07 Apr 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal arrested red-handed while accepting bribe in the name of registering inheritance in Tanda
टांडा (रामपुर)। विरासत दर्ज करने के नाम पर पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगना एक लेखपाल को भारी पड़ गया। एंटी करप्शन टीम ने सोमवार को उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। स्वार के वार्ड एक निवासी अब्दुल जाहिद ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी कि उनके पिता की मृत्यु के बाद छह एकड़ कृषि भूमि चार भाइयों के नाम विरासत में दर्ज होनी है। भूमि का कुछ हिस्सा स्वार तहसील और कुछ टांडा तहसील के ग्राम घोसीपुरा में स्थित है। विरासत दर्ज कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने पर हल्का लेखपाल शम्भू कुमार ने आवेदन खारिज कर दिया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार, कारण पूछने पर लेखपाल ने मिलने बुलाया और प्रति व्यक्ति दो हजार रुपये की मांग की। बाद में पांच हजार रुपये में काम करने की सहमति बन गई। इसके बाद पीड़ित ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत कर दी।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुरादाबाद इकाई के निरीक्षक कृष्ण अवतार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने शिकायतकर्ता को केमिकल लगे नोट देकर ट्रैप की योजना बनाई। सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे लेखपाल ने अब्दुल जाहिद को दढ़ियाल तिराहे पर टांडा बाजपुर अड्डे के पास अपनी कार में बुलाया और पांच हजार रुपये ले लिए। जैसे ही उसने रुपये लिए, पहले से तैयार टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। इसके बाद उसे कोतवाली टांडा लाया गया, जहां पूछताछ के बाद टीम अपने साथ ले गई। साथी लेखपाल की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही अन्य लेखपालों में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग कोतवाली पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम प्रभारी का बयान
निरीक्षक कृष्ण अवतार ने बताया कि शिकायत के आधार पर ट्रैप कार्रवाई की गई थी। आरोपी लेखपाल को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

********
व्हाट्सएप स्टेटस भी बना चर्चा का विषय
टांडा। लेखपाल पर कार्रवाई के बाद एक और बात क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। बताया जा रहा है कि आरोपी लेखपाल शम्भू कुमार ने रविवार रात अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर ''''नई थार रॉक्स'''' गाड़ी लेने का स्टेटस लगाया था। गिरफ्तारी के बाद लोग इस स्टेटस को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed