फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   lekhapal interview in rampuar

लेखपाल के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू

Wed, 10 Feb 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर Updated Wed, 10 Feb 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
lekhapal interview in rampuar
लेखपाल भर्ती के लिए बुधवार से साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू हो गई। इसके
विज्ञापन
लिए कलेक्ट्रेट परिसर में पहले दिन 80 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया। यह प्रक्रिया 19 फरवरी तक चलेगी। यूपी सरकार प्रदेश में 13 हजार से ज्यादा पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया कर रही है। इसके तहत रामपुर में 186 पदों के लिए नियुक्ति होनी है।


इसके लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा चुका है। लिखित परीक्षा का राजस्व विभाग की ओर से रिजल्ट भी घोषित किया जा चुका है। लिखित परीक्षा में 598 अभ्यर्थियों को चुना गया था, जिनका साक्षात्कार बुधवार से शुरू हो गया।


कलेक्ट्रेट स्थित आपदा प्रबंधन कार्यालय में बुधवार को एडीएम एमपी सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट मदन गर्बियाल की देखरेख में गठित कमेटी ने साक्षात्कार शुरू किए। साक्षात्कार के लिए सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। साक्षात्कार में अभ्यर्थियों से जीके के सवालों को पूछा और उनका जवाब दिया।


इस दौरान कई सवालों का जवाब आवेदक नहीं दे सके। लेखपाल भर्ती की साक्षात्कार 19 फरवरी तक चलेगा। अपर जिलाधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि साक्षात्कार के लिए हर रोज 80 आवेदकों को बुलाया जा रहा है। साक्षात्कार शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। इस कमेटी में डिप्टी सीएमओ आरके गंगवार भी मौजूद रहे।


इस दाौरान लेखपाल बनने का सपना देख रहे कई आवेदकों को देश के राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति तक का नाम पता नहीं है। लेखपाल की लिखित परीक्षा पास कर साक्षात्कार देने पहुंचे कई आवेदक साक्षात्कार कमेटी के सवालों के आगे बोल्ड हो गए।


इस दौरान कमेटी ने एक आवेदक से आज के अखबारों की हेडलाइन के बारे में पूछा, जिस पर आवेदक बगल झांकने लगे। इसके अलावा देश के राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति का नाम पूछा तो भी वह नहीं बता सके। इसके अलावा राजस्व मंत्री और राजस्व परिषद के चेयरमैन के नामों के बारे में पूछा तो वह भी आवेदक नहीं बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed