{"_id":"64fb857111eb47da650bfe99","slug":"lawyers-strike-continues-in-protest-against-hapur-case-rampur-news-c-282-1-rmp1004-5147-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: हापुड़ प्रकरण के विरोध में वकीलों की हड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: हापुड़ प्रकरण के विरोध में वकीलों की हड़ताल जारी
विज्ञापन
रामपुर। हापुड़ कांड के विरोध में वकीलों की हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। हड़ताल की वजह से वादकारियों को परेशानी हुई। वकीलों की हड़ताल शनिवार को भी जारी रहेगी।
हापुड़ कांड के विरोध में यूपी बार काउंसिल ने प्रदेश भर में तीन दिन की हड़ताल की घोषणा की थी, लेकिन इसे बाद में बढ़ा दिया गया था। शुक्रवार को भी वकीलों की हड़ताल जारी रही। बार एसोसिएशन के बैनर तले जुटे वकीलों ने हड़ताल रखी। हड़ताल के चलते वादकारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस बीच बार काउंसिल ने शनिवार को भी हड़ताल जारी रखने की घोषणा की है। पूर्व चेयरमैन श्रीष मल्होत्रा के मुताबिक शुक्रवार को काउंसिल के सदस्यों की बैठक हुई, जिसमें फैसला हुआ कि नौ सितंबर को अधिवक्ता पूर्ण रूप से कार्य से विरत रहेंगे। इसके बाद सदस्यों की बैठक में आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।
-- -- --
आज लगेगी लोक अदालत
रामपुर। हड़ताल के बीच जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से लोक अदालत का आयोजन शनिवार की सुबह दस बजे से किया जाएगा। प्राधिकरण की सचिव रश्मि रानी के मुताबिक वृहद लोक अदालत का आयोजन शनिवार को होगा, जिसमें विभिन्न प्रकार के वादों का निस्तारण किया जाएगा।