फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Lawyers raised many issues in the meeting of Tax Bar

Rampur News: वकीलों ने टैक्स बार की सभा में उठाए कई मुद्दे

Fri, 11 Apr 2025 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 11 Apr 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Lawyers raised many issues in the meeting of Tax Bar
रामपुर। मुरादाबाद रोड स्थित एक होटल में बृहस्पतिवार को अध्यक्ष पीके चावला की अध्यक्षता में टैक्स बार एसोसिएशन की सभा हुई। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


अध्यक्ष पीके चावला ने कहा कि रामपुर टैक्स बार एसोसिएशन एक पंजीकृत और बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश से संबंद्व एक शक्तिशाली संगठन के रूप में अधिवक्ताओं की सेवा में कार्यशील व प्रतिबद्ध है। कहा कि बार को पंजीकृत कराने और बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश व उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन से संबंद्व कराने के लिए चेयरमैन अजीम इकबाल खां और आशीष कमथानियां विशेष बधाई के पात्र हैं। कहा कि किसी भी अधिवक्ता का उत्पीड़न नही होने दिया जाएगा। अधिवक्ता अपना कार्य पूरी ईमानदारी एवं तत्परता से पूर्ण करें। अधिवक्ताओं ने जीएसटी विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि अधिकारी मनमानी करते हुए कार्यों का निष्पादन कराने में अनावश्यक रूप से परेशान कर रहे हैं। अधिवक्ताओं ने समस्याओं के समाधान के लिए राज्य कर विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक करने की मांग की। सभा में बार कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, सर्वेश बहादुर सक्सेना, शैलेंद्र कुमार विद्यार्थी, अंकुर चावला, मोहसिन अख्तर शम्सी, मशकूर अहमद शम्सी, प्रदीप कुमार अग्रवाल, कार्तिकेय सिंघल, राजीव सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed