फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Lawyers extend strike over allegations of corruption in tehsil

Rampur News: तहसील में भ्रष्टाचार के आरोप पर वकीलों ने बढ़ाई हड़ताल

Sat, 09 May 2026 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 09 May 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Lawyers extend strike over allegations of corruption in tehsil
बिलासपुर। बिलासपुर लॉयर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक शुक्रवार को अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अधिवक्ताओं ने एक अधिकारी की कार्यप्रणाली का विरोध करते हुए आरोप लगाया कि वह न्यायिक कार्य से विरत होने के बावजूद मुकदमों की सुनवाई कर रहे हैं और विधि विरुद्ध आदेश पारित कर रहे हैं।
विज्ञापन

वक्ताओं ने दूसरे अधिकारी पर भी मनमानी का आरोप लगाते हुए तहसील में भ्रष्टाचार का बोलबाला बताया। बैठक में निर्णय लिया गया कि एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही जिला एवं मंडल स्तरीय अधिकारियों को ज्ञापन देगा।
विज्ञापन

इसके बाद अधिवक्ताओं ने 11 मई से 15 मई तक एसडीएम और तहसीलदार न्यायालयों में न्यायिक कार्य से विरत रहने की घोषणा की। इसके अलावा अधिवक्ताओं ने डीएम को ज्ञापन देकर ग्राम फैजगंज, कुईया, ताल महावर और महेशपुरा की भूमि पर लगी रोक हटाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में विमल सक्सेना, नवीन चंद्र गुप्ता, नब्बू अली अंसारी, हरीश चंद्र गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed