{"_id":"58d0344c4f1c1b39791a1227","slug":"lavy-wheat-captured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाबाजारी के लिए जा रहा सरकारी गेहूं पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालाबाजारी के लिए जा रहा सरकारी गेहूं पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो स्वार/ रामपुर
Updated Tue, 21 Mar 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिकअप में कालाबाजारी के लिए ले जा रहे सरकारी राशन ग्रामीणों ने पकड़ लिया। भारी हंगामे के चलते वाहन चालक मौके से फरार हो गया। इस दौरान राशन विक्रेता के भाई को मौके से दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सरकारी गेहूं से भरे वाहन सहित राशन विक्रेता के भाई को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई। मामले से एसडीएम सहित पूर्ति विभाग को अवगत कराया।
रविवार की रात्रि लगभग 11 बजे तहसील क्षेत्र के उपनगर मसवासी की ग्राम पंचायत भूवरा मुस्तेहकम के गांव सीतारामपुर के ग्रामीणों को सूचना मिली कि गांव की राशन की दुकान से सरकारी गेहूं वाहन में भर कर उत्तराखंड के काशीपुर मंडी लेकर जाया जा रहा है। इस पर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच गेहूं से लदे वाहन सहित राशन विक्रेता के भाई को पकड़ लिया जबकि मौके से वाहन चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मामले से मसवासी एवं कोतवाली पुलिस को अवगत कराया। इस पर कोतवाली पुलिस सहित मसवासी चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए गेहूं से लदे वाहन सहित राशन विक्रेता मंजू रानी के भाई गांव निवासी मुकेश कुमार पुत्र फूल चंद को हिरासत में ले लिया, और कोतवाली ले आई और सूचना एसडीएम गजेंद्र कुमार को दी। इस पर उन्हें पूर्ति निरीक्षक कमल दीक्षित को मौके पर पहुंच कर पकड़े गये खाद्यान की जांच कर कार्रवाई के लिए अवगत कराये जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
एसडीएम गजेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए गेहूं की जांच के लिये पूर्ति निरीक्षक को मौके पर पहुंच कर जांच के निर्देश दिए हैं। अगर पकड़ा गया राशन सरकारी है तो संबंधित राशन विक्रेता के खिलाफ 3/7 कार्रवाई किये जाने की संस्तुति जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।