{"_id":"5b79b0ca42c7924631101c00","slug":"last-monday-of-sawan-celebrates-today-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोल बम के जयघोष से गूंजे मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोल बम के जयघोष से गूंजे मार्ग
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Sun, 19 Aug 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
रामपुर में बस अड्डे पर लगी कांवड़ियों की भीड़। -अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हर-हर, बम-बम के जयकारों से नगर शिवमय हो गया। रविवार को कांवड़िये ब्रजघाट से गंगा जल लेकर शिव मंदिरों पर पहुंच गए। सोमवार को शिव मंदिरों में जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना करेंगे।
सावन के अंतिम सोमवार होने के कारण रविवार सुबह से ही कांवड़ियों के नगर में आने का सिलसिला शुरू हो गया। अंतिम सोमवार को जलाभिषेक करने वाले कांवड़ियों की संख्या पिछले सोमवार के मुकाबले अधिक रही। ब्रजघाट से पैदल कांवड़ लेकर पहुंचने वाले जत्थों का जगह-जगह स्वागत किया गया।
इस दौरान कांवड़ियों के जत्थे भजनों की धुन पर नृत्य करते हुए शिव मंदिरों पर पहुंच गए। समोदिया, नरपत नगर, मीरापुर, छपर्रा, धनोरी, फाजलपुर, मधुपुरी, मधुपुरा, जालफनगला आदि गांवों में भी शिव मंदिरों पर कांवड़ियों का तांता लग गया। जहां सोमवार को जलाभिषेक किया जाएगा। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
अधिशासी अधिकारी वंदना शर्मा व पालिका अध्यक्ष रेशमा परवीन ने सफाई नायकों व कर्मचारियों को मंदिरों के आसपास साफ सफाई चाक चौबंद रखने व मार्गों पर चूना डलवाने के निर्देश दिए।