फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   last monday od sawan

सावन का आखिरी सोमवार: मंदिरों पर तैनात रही पुलिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
last monday od sawan
रामपुर। सावन माह के पांचवें सोमवार को प्रमुख मंदिरों और शिवालयों पर पुलिस तैनात रही। श्रद्धालुओं ने घरों में रहते हुए पूजा-अर्चना की। कई श्रद्धालु मंदिरों पर पहुंचे जरूर थे, लेकिन वहां तैनात पुलिस ने उनको कोरोना महामारी के हवाला देते हुए वापस घर भेज दिया।
विज्ञापन

सावन माह के पांचवें सोमवार को रक्षाबंधन का त्योहार भी था। सावन माह की पूर्णिमा भी थी, लिहाजा श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते सभी श्रद्धालुओं को अपने अराध्य भगवान शिव की पूजा-अर्चना व शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए मंदिर जाने का अवसर नहीं मिला। कोरोना बंदिशों के कारण श्रद्धालुओं ने घर पर ही सावन सोमवार पर पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया और उपवास रखा। जिले के तीन ऐतिहासिक शिवालयों रठौंड़ा, भमरौआ और नंदगांव निकट पंजाबनगर स्थित शिवालयों पर भी श्रद्धालु जलाभिषेक कर पूजन नहीं कर सके। मंदिरों पर पुलिस की निगरानी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed