फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Land prices increased before Diwali, new circle rate 21 implemented from tomorrow

Rampur News: दिवाली से पहले जमीनों की कीमतें बढ़ीं, नया सर्किल रेट 21 कल से लागू

Sat, 19 Oct 2024 11:25 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 19 Oct 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Land prices increased before Diwali, new circle rate 21 implemented from tomorrow
रामपुर। दिवाली से पहले रामपुर जिले में सर्किल रेट बढ़ जाएंगे। 21 अक्तूबर 2024 से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में नए सर्किल रेट लागू हो जाएंगे। डीएम जोगिंदर सिंह ने शनिवार को सर्किल रेट बढ़ोतरी पर अंतिम मुहर लगाते हुए लागू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में अक्तूबर माह में जमीनों के सर्किल रेट बढ़ने की हलचल को देखते हुए सितंबर माह में रामपुर जिले में 5099 लोगों ने अरबों की प्रॉपर्टी खरीदी थी। जिससे सरकारी खजाने में 19.63 करोड़ रुपये से ज्यादा जमा हुए हैं। एक माह में जहां जिले में 2 से 3 हजार ही रजिस्ट्री होती थीं, वहीं सितंबर महीने में आवासीय, व्यावसायिक व कृषि भूमि के साथ मकानों और दुकानों की रजिस्ट्री की संख्या 5 हजार के पार पहुंच गई। ऐसे में डीएम जोगिंदर सिंह ने शनिवार को सर्किल रेट बढ़ोतरी पर मुहर लगा दी है, 21 अक्तूबर से जिले में नए सर्किल रेट लागू हो जाएंगे। दिवाली के त्योहार से पहले रामपुरवासियों की रजिस्ट्री करानी अब महंगी पड़गी। 8 से 12 प्रतिशत तक सर्किल रेट बढ़ाए जाएंगे। इनमें पुरानी विकसित कॉलोनियों में 8 से 10 प्रतिशत व नई विकसित हो रहीं कॉलोनियों में 10 से 12 प्रतिशत सर्किल रेट की बढ़ोतरी हो सकती है। जिसके लिए प्लान तैयार कर लिया है। जिसमें उत्तराखंड से सटी कॉलोनियों के रेट ज्यादा बढ़ाए जा सकते हैं, जबकि शहर में नई कॉलोनियों के रेट भी 12 प्रतिशत तक बढ़ाए जा सकते हैं। सहायक महानिरीक्षक निबंधन संजय श्रीवास्तव ने बताया कि नए सर्किल रेट 21 अक्तूबर से लागू किए जा रहे हैं। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के नए सर्किल रेट सूची रविवार या सोमवार को जारी कर दी जाएगी। रामपुर में ठीक एक साल पहले 21 अक्तूबर 2023 को सर्किल रेट बढ़ाए गए थे।
विज्ञापन

--------------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम जोगिंदर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश स्टांप (संपत्ति का मूल्यांकन) नियमावली 1997, (द्वितीय संशोधन वर्ष 2013), (तृतीय संशोधन वर्ष 2015) के नियम-4 के तहत सर्किल रेटों में वृद्धि की गई है। जिले के उप जिला निबंधन कार्यालयों रामपुर सदर, बिलासपुर, मिलक, शाहबाद, स्वार, टांडा के विभिन्न भागों में स्थित कृषि, व्यवसायिक भूमि, आवासीय, निर्माण व संपत्तियों का न्यूनतम मूल्य प्रति हेक्टेयर व प्रति वर्गमीटर और वृक्षों की आयु के अनुसार न्यूनतम मूल्य पुनरीक्षित कर निर्धारित किए गए हैं। निर्धारित दरों के साथ सामान्य निर्देश भी प्रभावी होगें। पुनरीक्षित की गई दरें 21 अक्तूबर 2024 से लागे होंगी।



शहर की मुख्य कॉलोनियों के पुराने सर्किल रेट
आवास विकास - 28,000
अहमद नगर जागीर - 12,000
कैलाश कॉलोनी - 30,000
कृष्णा विहार - 12000
पवड़िया - 12500
पुराना गंज - 12000
सराफा बाजार - 23000
बिलासपुर गेट - 12000
मडैय्या नादर बाग - 24000
रजवाड़ा - 12000
बीपी कॉलोनी - 25000
वीआईपी कॉलोनी - 30000
फरेंड्स कॉलोनी - 30000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed