फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   lalpur bridge will demolish on 15 june

मानसून के चलते 15 जून से लालपुर अस्थाई पुल उखाड़ने की मांगी अनुमति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
lalpur bridge will demolish on 15 june
रामपुर। मानसून के चलते 15 जून को टांडा से लालपुर होते हुए रामपुर आने-जाने के लिए कोसी नदी पर बनाया गया अस्थाई पुल हटा दिया जाएगा। पुल को हटाने से लालपुर समेत कई गांवों के ग्रामीणों को रामपुर आने-जाने के लिए प्रानपुर या मुरादाबाद के दलपतुर से होकर आवागमन करना पड़ेगा।
विज्ञापन

15 जून के बाद टांडा लालपुर समेत सैकड़ों गांव के लोगों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो जाएगा। बारिश का मौसम शुरू होते ही सेतु निगम ने कोसी नदी पर बने अस्थाई पुल को उखाड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। अक्टूबर माह में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की घोषणा के बाद अस्थाई पुल तैयार हुआ था। विभाग के अफसरों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मार्ग बंद कराने के साथ अस्थाई पुल को उखाड़ने की स्वीकृति मांगी है। कोसी अस्थाई पुल के बंद होने से टांडा समेत सैकड़ों गांव का संपर्क जिला मुख्यालय से कट जाएगा। राहगीरों को रामपुर जाने के लिए मुरादाबाद या प्रानपुर के मार्ग से जाना पड़ेगा। कारोबार से लेकर किसानों के लिए भी कोसी अस्थाई पुल अहम था। अब आसपास के दर्जनों गांव के किसानों को भी अपने खेतों तक जाने के लिए 100 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी। स्कूल कॉलेज जाने वाले छात्रों की पढ़ाई लिखाई पर भी इसका असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed