फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   lalpur bridge aproach road

लालपुर के अस्थाई पुल तक एप्रोच रोड का डामरीकरण शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
lalpur bridge aproach road
रामपुर। लालपुर पुल के अस्थायी पुल पर जाने के लिए लोगों को न सिर्फ धूल के गुबार से निजात मिल गई, बल्कि एप्रोच रोड का डामरीकरण भी शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

कोसी नदी स्थित लालपुर के पास पुल का निर्माण होना है, लेकिन सेतु निगम को पुल निर्माण के लिए धनराशि पूरी नहीं मिल सकी है। ऐसे में यह काम अधर में लटका हुआ है। फिलहाल, क्षेत्र के लोगों के आने जाने के लिए अस्थायी पुल बनाकर दे दिया जाता है। किन्तु, अस्थायी पुल तक पहुंचने के लिए कच्चे रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। इन दिनों तो इस रास्ते के हालात ऐसे हो गए थे कि पूरे दिन धूल का गुबार रहता था। लिहाजा, लोगों की इस समस्या को दूर करने के लिए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से अस्थायी पुल तक जाने वाले कच्चे रास्ते पर पत्थर डालने का कार्य कराया गया। रोड रोलर से पत्थर को दबाया गया। रविवार को पत्थर के ऊपर डामरीकरण शुरू करा दिया गया। करीब 125 मीटर इस रोड के बनने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। अधिशासी अभियंता एसके वर्मा ने बताया कि सड़क का काम रविवार को शाम तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed