फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   lalpur baraj

अब लालपुर बैराज पर भी भाजपाइयों की नजर टेढ़ी 

Wed, 29 Mar 2017 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Wed, 29 Mar 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

लालपुर बैराज परियोजना पर भी संकट के बादल मंडरा सकते हैं। स्थानीय भाजपाइयों ने इसके औचित्य पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। सरकार बदलने के साथ ही सूबे के कद्दावर मंत्री आजम खां के इस प्रोजेक्ट पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं। जौहर विश्वविद्यालय के निकट काम होने की वजह से आरोप लगने लगा है कि लालपुर बैराज के निर्माण के पीछे कहीं न कहीं पूर्व मंत्री का भी निजी हित है। उल्लेखनीय है कि आजम ने ही जौहर विश्वविद्यालय की स्थापना कराई है। फिलहाल भाजपा के इस तेवर के बाद संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

टांडा की पांच लाख की आबादी को रामपुर से जोड़ने के लिए सपा सरकार में लालपुर के पुराने पुल पर सिंचाई के लिहाज से लालपुर बैराज का निर्माण को मंजूरी दी गई थी। रामपुर और टांडा को जोड़ने वाला लालपुर पुल क्षेत्र के लोगों के लिए खास  है। 
विज्ञापन


कोसी नदी पर अंग्रेजों के शासन में बना पुल काफी जर्जर हालत में था। पुल की हालत जर्जर होने के मामले को नगर विकास मंत्री आजम खां ने गंभीरता से लेते हुए यहां पर नए सिरे से नए पुल का निर्माण कराने को मंजूरी दिलाई  थी। मंजूरी के बाद यहां पर सेतु निगम की ओर से लालपुर पुल का निर्माण कराया जा  रहा है। 212 करोड़ की लागत से तैयार होने वाले बैराज को पुल से काफी दूर बनाया जा रहा है। दस करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए जाने वाले  इस पुल के निर्माण के लिए सेतु निगम को यूं तो जून 2017 का वक्त दिया गया  है। वहीं साल भर पहले इस बैराज का निर्माण कार्य शुरू कराया गया था, लेकिन अभी तक बैराज का 30 फीसदी काम हो सका है। प्रदेश में निजाम बदल चुका है प्रदेश में भाजपा की सरकार आ गई है। केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के साथ ही पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां के प्रोजेक्ट पर काली छाया पड़ती नजर आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने अब इस पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं। दरअसल उनका सवाल यह है कि पहले तो पुल को तोड़ा नहीं जाना चाहिए। पहले नए पुल का निर्माण होता इसके बाद बैराज उसी स्थान पर बनाया जाता है। सवाल यह भी है कि जौहर यूनिवर्सिटी के पास ही बैराज का निर्माण हो रहा है। यानी पब्लिक के लिए यह कम बल्कि जौहर यूनिवर्सिटी के पिकनिक स्पाट को और ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिहाज से यह फैसले हुए हैं। भाजपाई कहते हैं कि  इन प्रोजेक्ट पर रोक लगाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed