{"_id":"58dc07e04f1c1bfc4c63e6dd","slug":"lady-sucide","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी पर कार्रवाई नहीं हुई तो फंदे पर झूली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी पर कार्रवाई नहीं हुई तो फंदे पर झूली
अमर उजाला ब्यूरो मिलक/ रामपुर
Updated Thu, 30 Mar 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में मिलक की युवती की मौत हो जाने के बाद एसपी ऑफिस पर उसका शव हंगामा करते परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
छेड़खानी पर कार्रवाई न होने से क्षुब्ध एक युवती ने मंगलवार की देर रात अपने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। युवती के परिजनों ने आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर रामपुर में शव रखकर हंगामा काटा। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवती का चाचा है। दोनों परिवारों में अरसे से कई बातों को लेकर ठनी हुई थी। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी जिसकी जांच चल रही थी।
कोतवाली क्षेत्र के काशीपुरा गांव निवासी जयपाल और ओमपाल के बीच में अरसे से छोटी-छोटी बातों को लेकर ठनी हुई है। पिछले दिनों जयपाल की पत्नी की ओर से ओमपाल के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस पर ओमपाल की पत्नी ने भी जयपाल के खिलाफ शिकायत की थी। जिसकी पुलिस ने जांच करने की कवायद चल रही थी। मंगलवार की रात जयपाल अपने परिवार के साथ रोजमर्रा की तरह सोए थे।
विज्ञापन
उनकी बेटी रोजमर्रा की तरह अलग अपने कमरे में गेट बंद करके सोई थी। सुबह सारे परिवार वाले उठ गए, लेकिन उसका कमरा देर तक नहीं खुला और न ही कोई कमरे में हलचल दिखाई दी। जिस पर परिवार वालों को आशंका हुई। तब कुछ लोगों की मदद से कमरे का गेट तोड़ा। तब शांति पंखे में फंदे पर लटकी मिली। जिसको नीचे उतारा गया। जब तक उसकी मौत हो गई थी। मामले की सूचना पुलिस को मिली। परिवार वालों ने बेटी के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और युवती के शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया।
विज्ञापन
इस बीच परिवार वाले बेटी का शव लेकर एसपी के यहां पर पहुंचे और उन्होंने आरोपी युवक पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया और शव लेकर यहीं पर बैठ गए। जहां पर वह नहीं मिले। जिस पर सीओ सिटी दिनेश कुमार शुक्ला से मिले। उनका आरोप है कि पुलिस से आरोपी की शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। जिस कारण उनकी बेटी ने क्षुब्ध होकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने आरोपी के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट में गिरफ्तारी की मांग की। सीओ ने आरोपी की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया। जिस पर वह शव लेकर देर शाम चले गए।