{"_id":"58694d934f1c1b132ceeeade","slug":"lady-gram-pradahan-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश न जमा करने पर इलाज से इंकार, बीमार महिला प्रधान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश न जमा करने पर इलाज से इंकार, बीमार महिला प्रधान की मौत
अमर उजाला ब्यूरो बिलासपुर/ रामपुर
Updated Mon, 02 Jan 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधान चंद्रकली देवी गंगवार का फाइल फोटो।
विज्ञापन
एक सप्ताह पहले कड़ाके की ठंड की चपेट में आईं ग्राम पंचायत पदपुरी की प्रधान चंद्रकली की उपचार के अभाव में मौत हो गई। कारण, परिजनों ने बरेली के एक निजी अस्पताल के प्रबंधतंत्र पर नगदी जमा न करने पर उपचार न करने का आरोप लगाया है। आहत परिजनों ने रविवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पदपुरी निवासी लीलाधर गंगवार की पत्नी चंद्रकली देवी गंगवार (70) गांव की प्रधान थीं। परिजनों के मुताबिक, एक सप्ताह पहले चंद्रकली को ठंड लग गई थी। प्रधान के पुत्र राजेश ने बताया कि उसने मां का उपचार पहले तो बिलासपुर में कराया, लेकिन कोई लाभ नहीं हो सका। ज्यादा तबियत बिगड़ने पर परिजन उन्हें 31 दिसबंर को बरेली के एक निजी अस्पताल ले गए। आरोप है कि अस्पताल के प्रबंधतंत्र ने उनसे नगद नोट जमा करने को कहा, लेकिन उन्होंने पेटीएम से भुगतान करने को कहा। प्रबंधतंत्र ने इसे अस्वीकर कर दिया। वह नगदी लेने पर ही अड़े रहे।
विज्ञापन
राजेश के अनुसार, वह मां का उपचार नहीं करा सके। वे मां को उसी हालत में घर ले आए। रविवार की पूर्वाह्न करीब 11 बजे मां की हालत अचानक और बिगड़ गई। इससे पहले कि उन्हें उपचार के लिए कहीं और ले जाते उन्होंने घर पर दम तोड़ दिया। शाम को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। प्रधान के तीन पुत्र व एक पुत्री है।
विज्ञापन