फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Lack of blood in the blood bank of the district hospital

Rampur News: जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में हुई खून की कमी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Lack of blood in the blood bank of the district hospital
रामपुर। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में खून की कमी हो गई है। जिला अस्पताल में एबी पॉजिटिव, एबी निगेटिव, ए पॉजिटिव, ए निगेटिव और ओ निगेटिव ग्रुप का ब्लड उपलब्ध नहीं है। इससे यहां पहुंच रहे मरीजों को परेशानी हो रही है। अस्पताल प्रशासन ने लोगों से रक्तदान करने के लिए अपील की है।अस्पताल प्रशासन का कहना है कि अक्सर तीमारदार ब्लड डोनेट नहीं करते। उन्हें अस्पताल से ही ब्लड मुहैया कराया जाता है, लेकिन अब यहां भी ब्लड खत्म हो गया है। जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में प्रमुख रूप से एबी पॉजिटिव, एबी निगेटिव, ए पॉजिटिव, ए निगेटिव ओर ओ निगेटिव ग्रुप का ब्लड पूरी तरह खत्म हो चुका है। अस्पताल में ब्लड बैंक के नाेटिस बोर्ड पर खून न होने का नोटिस चस्पा कर दिया गया है।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि जल्द ही जिला अस्पताल की ओर से ब्लड डोनेशन कैंप लगाए जाएंगे। इससे जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त की आपूर्ति हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed