फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   kuran complete

गौस वाली मस्जिद में तरावीह की नमाज में कुरान मुकम्मल हुआ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
kuran complete
रामपुर। मोहल्ला घेर अलफ खां स्थित गौस वाली मस्जिद में तरावीह की नमाज में कुरान मुकम्मल हुआ। यहां पर हाफिज मोहम्मद जीशान खां ने ईशा की नमाज के बाद तरावीह नमाज में 2 पारे रोज सुनाए और समाअत के फराइज कारी नकीब ने अंजाम दिए।
विज्ञापन

कुरान शरीफ मुकम्मल होने के बाद हाफिज मोहम्मद जीशान ने फरमाया कि रमजान उल मुकद्दस का महीना बड़ा बरकती महीना होता है। इसमें हम सब जितनी इबादत करें उतनी कम है। इस पाक महीने में कुरान की तिलावत ज्यादा से ज्यादा करें और अल्लाह हमें कुरान सुनाने की ओर सुनने की तौफीक अता फरमाए। कारी नकीब साहब ने बयान करते हुए फरमाया कि रमजान उल मुकद्दस का महीना बड़ा बरकत वाला है। इसमें मुसलमान अल्लाह के बंदे ज्यादा से ज्यादा रोजे रखे और इस वक्त हमारा अल्लाह तआला सख्त इम्तिहान ले रहा है। जो भी मुसलमान बंदा इतनी शिद्दत से गर्मी में रोजे रखता है अल्लाह तआला उसकी हर जायज मुरादें पूरी कर देता है और उसके गुनाह माफ कर दिए जाते हैं। इसलिए हम मुसलमानों को चाहिए इस रमजान मुकद्दस के महीने में ज्यादा से ज्यादा रोजे रखें और कुरान की तिलावत ज्यादा से ज्यादा करें। इस दौरान अहमद जिया, वसीम खां शादाब खां, शहाब खां ,शहजाद खां, आमिर खां, आदिल, फरमान, मुनीर, नजीर, दिलगीर, एजाज, रेहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed