फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Kosi river bridge opened for four-wheelers after 15 days

Rampur News: 15 दिन बाद चारपहिया वाहनों के लिए खुला कोसी नदी का पुल

Sat, 11 May 2024 12:38 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 11 May 2024 12:38 PM IST
विज्ञापन
Kosi river bridge opened for four-wheelers after 15 days
दढ़ियाल (रामपुर)। 25 अप्रैल से बंद दढ़ियाल क्षेत्र के कोसी नदी के पुल को 15 दिन बाद शुक्रवार को हल्के और भारी चार पहिया वाहनों के लिए पूरी तरह खोल दिया गया। पिछले दो सप्ताह से लगातार परेशानी झेल रहे स्कूली छात्र, कारोबारी और उत्तराखंड जाने वाले पर्यटकों ने आवाजाही शुरू होने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

नगर से गुजरने वाले महत्वपूर्ण दिल्ली-नैनीताल मार्ग पर बने कोसी नदी के पुल ओवरलोड वाहनों के चलते 25 अप्रैल को क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके बाद लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पुल से वाहनों के गुजरने पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगा दी थी। साथ ही वाहनों की आवाजाही रोकने को कोसी पुल के दोनों सिरों पर मार्ग को जेसीबी से खोद दिया था।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा वाहनों को दढ़ियाल से काशीपुर और मुंशीगंज से स्वार की ओर डायवर्ट कर गुजारा गया। इससे नैनीताल जाने वाले पर्यटकों सहित उत्तराखंड के स्कूल-काॅलेजों में पढ़ने वाले छात्र और स्थानीय किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सेतु निगम और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण के बाद पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षण के पश्चात विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर शुक्रवार दोपहर कर्मचारियों ने बैरिकेडिंग हटाकर पुल से बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू करा दी। कर्मचारियों ने जेसीबी से पुल के दोनों सिरों पर खोदी गई सड़क को भी समतल करा दिया। लोगों ने बताया कि कोसी नदी के पुल के बंद होने से खौद चौराहे पर भी भयंकर जाम लग रहा था, अब लोगों को राहत मिलेगी।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता केवी सिंह ने बताया कि मरम्मत के बाद अब पुल पर सभी वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed