फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Kosi bridge repair continues, two wheelers keep passing

Rampur News: कोसी पुल की मरम्मत जारी, गुजरते रहे दोपहिया वाहन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Kosi bridge repair continues, two wheelers keep passing
रामपुर। कोसी नदी के क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत के लिए वाहनों की आवाजाही रोकने को एंगल लगाने के बाद सोमवार को जेसीबी से दोनों ओर की सड़क खोद दी। इसके बाद भी पुल से दोपहिया वाहन चालक जबरन गुजरते रहे। इसके चलते हादसा होने की संभावना है। अब लोक निर्माण विभाग के अधिकारी पुलिस की मदद से सख्ती करके वाहनों का आवागमन बंद कराएंगे। बृहस्पतिवार को दिल्ली-नैनीताल मार्ग पर कोसी नदी पर दढ़ियाल क्षेत्र में 44 साल पहले बना पुल भारी वाहनों के आवागमन से क्षतिग्रस्त हो गया था। लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम और विशेषज्ञों की टीम के निरीक्षण के बाद शनिवार से पुल की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया। इस दौरान पुल से वाहनों की पूर्ण रूप से वाहनों की आवाजाही रोकने को पुलिस-प्रशासन ने दढ़ियाल और मुंशीगंज में रूट डायवर्ट किया था।
विज्ञापन

विभागीय कर्मचारियों ने पुल के दोनों सिरों पर लोहे के एंगल लगा दिए। बावजूद इसके सोमवार को दोपहिया वाहन चालक कभी लोहे के एंगल के नीचे से तो कोई एंगल के ऊपर से वाहन उठाकर पुल से निकलते रहे। इसी को देखते हुए सोमवार दोपहर विभागीय कर्मचारियों ने जेसीबी बुलाकर कोसी पुल के दोनों सिरों पर सड़क को खोदकर गड्ढा बना दिया। हालांकि, एक घंटे में ही दोपहिया वाहन चालकों ने गड्ढा पाटकर निकलना शुरू कर दिया। इससे निर्माण कार्य में जुटे कर्मचारी परेशान हैं। साथ ही हादसे की भी संभावना है। सोमवार को भी पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से की कंक्रीट को अलग करने का काम किया गया।
विज्ञापन

------------
सेतु निगम व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने किया निरीक्षण
सोमवार को सेतु निगम के अधिकारी शशिकांत और शिवांग के अलावा लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कृष्णवीर सिंह, अवर अभियंता मोहम्मद आजम, मनोज कुमार ने कोसी नदी पुल की मरम्मत के कार्य का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने काम कर रहे कर्मचारियों को जल्दबाजी न करने और नियमानुसार काम करने के निर्देश दिए। नियमित देखरेख में काम कर रहे अवर अभियंता मोहम्मद आजम ने बताया कि सोमवार को भी पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से की कंक्रीट को काटकर अलग किया गया है। मंगलवार को शटरिंग का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed