फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   kinnaur news nh block due to landslide news nesang

चट्टानें खिसकने से हाईवे बाधित, घंटों से फंसे हैं यात्री

Mon, 26 Apr 2021 07:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 07:46 PM IST
विज्ञापन
kinnaur news nh  block due to landslide news nesang
नेंसग झूला के पास बंद एनएच-5 को बहाल करने में जुटी बीआरओ की जेसीबी - फोटो : RAMPUR-HP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिले का राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर नेसंग के पास रविवार देर रात भूस्खलन होने से एक बार फिर बाधित हो गया है। देर रात करीब 10 बजे से यहां यातायात अवरुद्ध है। पहाड़ी से भारी भरकम चट्टानों के दरकने से वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। इस वजह से हाईवे के दोनों ओर वाहनों की कतारें लगी हैं। लोग करीब 20 घंटे से हाईवे में फंसे हुए हैं। हाईवे बाधित होने से हजारों लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
रविवार रात से एनएच बाधित होने के कारण जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से पूह और काजा का संपर्क कट चुका है। सोमवार को मार्ग के दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। यात्री और वाहन चालक करीब 20 घंटे से सड़क खुलने का इंतजार करते रहे। मार्ग में फंसे जीवन, देवीलाल, देवकुमार, देव मणी, राजेश, निशा, जितेंद्र, विक्रम, वीरेंद्र सहित कई अन्य लोगों ने कहा कि एनएच बाधित होने से यात्रियों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। हालांकि सड़क सीमा संगठन हाईवे बहाल करने में युद्धस्तर पर जुटा हुआ है।
विज्ञापन

सीमा सड़क संगठन के ओसी पोवारी पीके सिंह ने कहा कि रविवार देर रात को नेसंग के पास पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण करीब 60 मीटर एनएच पर चट्टानें आ गिरी है, जिन्हें हटाने का कार्य चल रहा है। सोमवार देर शाम तक बाधित एनएच को बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed