फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Girl student kidnapped while going to school in Rampur, police registered case

UP: छात्रा को युवक लगातार कर रहा था परेशान, फिर स्कूल जाते समय कर लिया अगवा, पुलिस बरामदगी के लिए दे रही दबिश

Thu, 21 Dec 2023 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Thu, 21 Dec 2023 02:26 AM IST
सार

पीड़ित परिजनों ने बताया कि सात दिन पहले छात्रा के साथ छेड़खानी की शिकायत की पुलिस को दी थी। इसके बाद भी केस दर्ज नहीं किया गया। इस बीच आरोपी ने उसका अपहरण कर लिया है। इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं मिला।  

विज्ञापन
Girl student kidnapped while going to school in Rampur, police registered case
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छात्रा को राह चलते परेशान करने की शिकायत रफदफा हो जाने के बाद बुधवार के दिन आरोपी युवक नाबालिग छात्रा को स्कूली रिक्शा से उतार कर भगा ले गया। परिजन ने उसे तलाश भी किया लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका जिसके चलते स्वार कोतवाली में युवक के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

विज्ञापन


पुलिस छात्रा की बरामदगी के लिए जगह-जगह दबिशें दे रही है। छात्रा के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी बेटी क्षेत्र के एक स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा है। एक सप्ताह पहले उसकी जानकारी में आया था कि एक युवक उसे राह चलते परेशान करता है। इस बात की शिकायत युवक के परिजन से की गई थी।
विज्ञापन


तब युवक के परिजन ने युवक की गलती मानते हुए कहा था कि अब दोबारा ऐसी हरकत नहीं करेगा। उनके इस आश्वासन के बाद मामले को पुलिस में जाने से रोक दिया गया था। छात्रा के पिता का कहना है कि बुधवार की सुबह उसकी 15 वर्षीय बेटी कई बच्चों के साथ रिक्शा से स्कूल जा रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

रास्ते में पड़ने वाले कब्रिस्तान के निकट पहुंचते ही एक कार आकर रुकी और उसमें सवार युवक ने उसकी बेटी को रिक्शा से उतार कर कार में बैठा लिया जिसके बाद वहां से फरार हो गया। जब इस घटना के बारे में उसे पता चला तब परिजन के साथ उसे तलाश किया गया लेकिन सुराग नहीं लग सका।


पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक अरबाज के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल अजयवीर सिंह ने बताया कि छात्रा को बरामद करने के लिए टीमें गठित की गईं हैं। कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। बताया कि शीघ्र ही छात्रा को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आठ दिन पूर्व कार्रवाई करा दी जाती तो नहीं होती घटना

सात दिन पहले छात्रा को परेशान किए जाने की शिकायत अगर पुलिस में कर दी जाती तो शायद नाबालिग छात्रा को भगा ले जाने की घटना नहीं हो पाती। इस बात की चर्चा न केवल लोग कर रहे हैं बल्कि छात्रा के परिजन को भी इस बात का पछतावा हो रहा है। सात दिन पहले आरोपी युवक के परिजन ने बेटे की हरकत पर शर्मिंदगी महसूस कर आश्वासन दिया था कि भविष्य में ऐसी गलती नहीं करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed