{"_id":"680e88129fafbfc61a06744c","slug":"kidnapping-case-against-beauty-parlor-owner-rampur-news-c-282-1-rmp1004-144384-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: ब्यूटी पार्लर संचालिका के खिलाफ अपहरण का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: ब्यूटी पार्लर संचालिका के खिलाफ अपहरण का मुकदमा
Mon, 28 Apr 2025 01:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 28 Apr 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
मिलक। ब्यूटी पार्लर का कोर्स सीख रही युवती गगनदीप कौर के लापता होने पर उसके पति गुरप्रीत सिंह ने ब्यूटी पार्लर संचालिका और एक अन्य युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
तीन मार्च को गगनदीप कौर प्रतिदिन की तरह ब्यूटी पार्लर गई थी, लेकिन वह देर शाम तक घर नहीं लौटी। इसके बाद पति ने उसे तलाशा, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी और पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली थी, मुकदमा दर्ज नहीं किया था।
कुछ दिनों बाद, गुरप्रीत सिंह ने न्यायालय की शरण ली, जिसके आदेश पर पुलिस ने रविवार को ग्राम क्योरार निवासी ब्यूटी पार्लर संचालिका गीतू शर्मा और युवती सिया शर्मा के खिलाफ अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।