फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Kidnapped and gang raped a teenage girl

Rampur News: किशोरी का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 08:24 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped and gang raped a teenage girl
रामपुर। घर में सो रही किशोरी का अपहरण कर दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। रविवार सुबह किशोरी गांव में मंदिर के पास मिली। आरोप है कि किशोरी के साथ मारपीट भी की गई, जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि शनिवार की रात वह अपने दूसरे मकान में सो रहा था। उसकी 16 वर्षीय बेटी अपने दो छोटे भाइयों के साथ मकान में सो रही थी। रात करीब 11 बजे थाना क्षेत्र के रहटगंज गांव निवासी लाखन व मंडियां जोलपुर निवासी मनवीर घर में घुस आए। घर में सो रही किशोरी का अपहरण कर फरार हो गए।
विज्ञापन

रात में जब वह अपने मकान पर पहुंचा तो बेटी गायब थी। काफी खोजबीन करने के बाद सुबह करीब चार बजे गांव के ही हनुमान मंदिर के पास लाखन और मनवीर के साथ उसने अपनी बेटी को देखा। उसने आवाज लगाई तो आरोपी उसकी बेटी को घायल अवस्था में छोड़कर चले गए। मारपीट में किशोरी के एक हाथ में फ्रैक्चर है और सिर में भी चोट आई है। किशोरी ने दोनों युवकों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed