{"_id":"6603450abba41a2c2005db04","slug":"kicks-punches-and-belts-among-the-youth-during-the-procession-three-injured-rampur-news-c-282-1-smbd1029-118850-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: जुलूस के दौरान युवकों में चले लात-घूंसे व बेल्टें, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: जुलूस के दौरान युवकों में चले लात-घूंसे व बेल्टें, तीन घायल
Wed, 27 Mar 2024 03:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 27 Mar 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
स्वार। नगर में होली के हुड़दंग के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इनके बीच बेल्टें चलीं, जिसमें तीन युवक घायल हो गए। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस या गई। उसने हंगामा और मारपीट कर रहे 4 लोगों को हिरासत में लिया और कोतवाली ले आई।
कोतवाली स्थित सैनी मोहल्ले में मोहल्लेवासी होली की खुशियां मना रहे थे। इस दौरान युवकों ने डीजे की व्यवस्था की थी। होली के जुलूस की तैयारी के दौरान कुछ युवकों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते डीजे बजाने को लेकर कहासुनी एवं गली गलौच के बाद मारपीट शुरू हो गई और दोनों पक्ष के युवकों बेल्टों से रहार शुरू कर दिए। मौके पर हंगामा और अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस या गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार युवक हिरासत में ले लिए। हिरासत में लिए गए। इनमें दीपक सैनी, बॉबी और मोहित घायल हैं जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी भेज दिया गया। इस बीच भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का कोतवाली में जमावड़ा लग गया। विधायक प्रतिनिधि दीपक नागर और भाजपा जिलामंत्री महेंद्र सिंह ने दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने का प्रयास किया। इस दौरान पीड़ित पक्ष के लोग उत्तेजित भी हुए लेकिन बाद में दोनों पक्षों ने कोई कार्रवाई नहीं की। फिर भी पुलिस ने एहतियात बरतते हुए शांति भंग की कार्रवाई करते हुए 4 युवकों का चालान कर दिया। इनमें दीपक सैनी, बॉबी और मोहित तथा दूसरे पक्ष का कपिल सैनी शामिल है। सभी को मुचलका पाबंद करने के बाद रिहा कर दिया गया।