{"_id":"60da00f68ebc3ebd0d2ef448","slug":"kheneri-hospital-doctor-pen-down-strike-rampur-news-sml3751266139","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सकों ने दो घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सकों ने दो घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। महात्मा गांधी अस्पताल में सोमवार को डॉक्टरों ने दो घंटे पेन डाउन स्ट्राइक की। इस दौरान डॉक्टरों ने सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक ओपीडी का बहिष्कार किया। इस दौरान आपातकालीन सेवाएं सुचारू रूप से चलती रही। डॉक्टरों का कहना है कि पंजाब वेतन आयोग के तहत डॉक्टरों का नॉन प्रेक्टिसिंग अलाउंस 25 से 20 फीसद करने और बेेसिक वेतन से लिंक करने पर डॉक्टर में रोष है।
उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस महामारी के दौरान वह दिन-रात मरीजों की सेवा कर रहे हैं। मगर इसके बाद भी सरकार डाक्टरों के वेतन में कटौती करने जा रही है। डॉक्टर अपनी जान की परवाह किए बगैर कोरोनाकाल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज करते आ रहे हैं। परिवारों से कई दिनों तक दूरी बनाकर गंभीर वीरतापूर्ण मरीजों की जान बचाने में लगे हैं।
इस तरह से डॉक्टरों का मनोबल गिरा है, अगर सरकार हमारी मांगे नहीं मानती हैं तो पेन डाउन स्ट्राइक जारी रहेगा। इस मौके पर डॉ. गुमान, डॉ. अहमद, डॉ. महिमा, डॉ. सतीश, डॉ. हरीश, डॉ. संदीप नेगी, डॉ. राजेश्वर, डॉ. संजय सहित अन्य चिकित्सक मोैजूद रहे।