{"_id":"579a5c304f1c1ba40721e022","slug":"kavar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोल बम के घोष संग रवाना हो रहे कांवड़ियों के जत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोल बम के घोष संग रवाना हो रहे कांवड़ियों के जत्थे
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
Updated Fri, 29 Jul 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में कांवड़ यात्रा में डीजे रोके जाने के विरोध में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ कांवड़ियों के बेड़े गंगाजल लेने के लिए रवाना हुए। इन बेड़ों के कांवड़िये सावन माह के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे। इसके साथ ही बरेली की ओर के कांवड़ियों के बेड़े भी हाइवे से गुजरने शुरू हो गए हैं।
सावन माह में अराध्य महादेव की पूजा करने और शिवलिंग पर गंगाजल से अभिषेक करने के लिए लाखों कांवड़िये बृजघाट, हरिद्वार और गोमुख से कांवड़ लेकर आते हैं। सावन माह के दूसरे सोमवार पर जलाभिषेक के लिए हरिद्वार से गंगाजल लाने वाले कांवड़ियों के बेड़े रविवार-सोमवार को रवाना हो गए थे। जबकि बृजघाट से गंगाजल लाने वाले कांवड़ियों के बेड़े बुधवार-गुरुवार को रवाना हुए।
दूसरे सोमवार पर बड़ी संख्या में कांवड़ियों के पहुंचने की संभावना है। जिसको लेकर पुलिस-प्रशासन ने भी तैयारी करनी शुरू कर दी है। वहीं मंदिरों पर भी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। जिले से डाक कांवड़ लाने वाले कांवड़िये शनिवार रात को निकलेंगे। उधर बरेली से आगे के जनपदों से आने वाले कांवड़ियों के बेड़े गुरुवार रात से हाईवे से गुजरने शुरू हो गए।