{"_id":"6244ada292abae218402fce5","slug":"kasturba-pakchi-vihar-will-open-soon-rampur-news-mbd423154273","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटकों को आकर्षित करेगा रामपुर का कस्तूरबा गांधी पक्षी विहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटकों को आकर्षित करेगा रामपुर का कस्तूरबा गांधी पक्षी विहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। रामपुर से गुजरने वाले सैलानियों को रामपुर में भी पर्यटन स्थलों के भ्रमण की सुविधा मिलेगी। इसके लिए जल्द ही कस्तूरबा गांधी पक्षी विहार के चालू होने की उम्मीद है, जिसमें वोटिंग सुविधा से लेकर देश की ऐतिहासिक इमारतों की झलक भी देखने को मिलेगी। साथ ही रामपुर की रजा लाइब्रेरी और लेजर नक्षत्रशाला भी पर्यटकों के रामपुर में समय बिताने में मददगार होंगी।
पर्यटन के लिहाज से रामपुर में घूमने के लिए कुछ खास नहीं है। ऐसे में रामपुर के लोग भी घूमने फिरने के लिए नैनीताल या फिर रामनगर जाते हैं और अपने परिवार के साथ मौज मस्ती करते हैं। लिहाजा, रामपुर में पर्यटकों को लुभाने के लिए सरकार की ओर से 24 करोड़ रुपये की लागत से कस्तूरबा गांधी पक्षी विहार का निर्माण कराया गया जिसमें वोटिंग के लिए झील भी बनाई गई है जबकि, आकर्षक पार्क और रेस्टोरेंट भी बनाए गए हैं। अब नगर पालिका की ओर से टेंडर आवंटित कर दिया है, इसके बाद आगामी एक सप्ताह में कस्तूरबा गांधी पक्षी विहार के चालू होने की उम्मीद है। इसके शुरू होने के बाद पर्यटक वेज एवं नॉनवेज व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे। साथ ही लोग स्थानीय, चीनी एवं पारंपरिक व्यंजनों का भी लुत्फ ले सकेंगे। कस्तूरबा गांधी पक्षी बिहार में देश की प्रसिद्ध इमारतों के मॉडल भी लगाए गए हैं। इसमें ताजमहल, कुतुबमीनार, रजा लाइब्रेरी, सोमनाथ मंदिर, लालकिला, इंडिया गेट, गेट वे ऑफ इंडिया आदि इमारतों के मॉडल शामिल हैं।