फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   karwa chouth celebrated

छलनी से किया चांद का दीदार, आरती उतारकर की पति की दीर्घायु की कामना....

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
karwa chouth celebrated
रामपुर। साथ जिएंगे साथ मरेंगे, का वचन निभाने के लिए सुहागिनों ने रविवार को पति की लंबी आयु की कामना कर निर्जल रहकर करवाचौथ का व्रत किया। पूरे दिन बिना अन्न जल के रहने के बाद देर शाम महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए शिव, पार्वती और परिवार में सुख समृद्धि के लिए लक्ष्मी गणेश की पूजा किया। शाम को जैसे ही चांद का दीदार हुआ सुहागिन महिलाओं ने पति की पूजा कर उनके हाथों से पानी पीकर व्रत का पारण किया। जिलेभर में करवा चौथ त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा और पति की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान पतियों ने भी अपनी पत्नियों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही सुहागिन महिलाओं ने स्नान के बाद पूजा कर करवा चौथ के निर्जल व्रत का संकल्प लिया। दिनभर व्रत रखने के बाद शाम होते ही महिलाओं ने सजना संवरना शुरु कर दिया था। सज धजकर और सोलह श्रृंगार कर महिलाओं ने करवाचौथ से जुड़ी कहानियां मंदिरों तथा एक दूसरे के घरों में जाकर सुनीं। सभी घरों में महिलाओं ने अलग-अलग तरह के व्यंजन भी बनाए। विभिन्न मंदिरों में करवाचौथ से संबंधित कथा का भी आयोजन किया गया था। रात को जैसे ही आसमान में चांद का दीदार हुआ तो महिलाओं के चेहरे खिल गए। सुहागिनों ने छलनी से चांद का दीदार किया। चांद का दीदार करने के बाद पति की आरती। जीवन साथी के साथ चांद का दीदार किया और दिन भर की उम्मीदों को मूर्त रूप दे दिया। चांद को अर्घ्य दिया और सजना ने अपने हाथ से सजनी को पानी पिलाकर व्रत खुलवाया। इस दौरान सभी छतों पर महिलाएं एक साथ दिखाई दीं। चांद को अर्ध्य देने के बाद महिलाओं ने अपने सास ससुर के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed