{"_id":"5887a5884f1c1b9e7dcf3f4d","slug":"kapil-kori-will-fight-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा को झटका, कपिल कोरी लड़ेंगे चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा को झटका, कपिल कोरी लड़ेंगे चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो/. मिलक/ रामपुर
Updated Wed, 25 Jan 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता कपिल देव कोरी ने टिकट वितरण के खिलाफ बगागत करके अखिल भारत हिंदू महासभा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। वह अब हिंदू महासभा के टिकट पर चुनाव लडे़ंगे।
मिलक सुरक्षित विधान सभा क्षेत्र के भाजपा नेता कपिल देव कोरी ने टिकट वितरण पर सवाल उठाते हुए पार्टी छोड़ दी है। वह भाजपा के सक्रिय सदस्य थे। भाजपा छोड़ने के पीछे उनका दावा है कि भाजपा अपनी विचारधारा से भटक गई है। टिकट वितरण में सर्वे को दरकिनार करके टिकट दिया गया है। उनका आरोप है कि नेताओं की मनमानी चली है और सौदेबाजी हुई है।
विज्ञापन
नए चेहरों को लाकर उतारा है तथा भाजपा ने पार्टी के वफादारों को नजरअंदाज किया है। जिस कारण भाजपा छोड़ी है। उनको अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार शंखधार ने सदस्यता दिलाई है। साथ ही मिलक सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से कपिल देव को प्रत्याशी बनाने की घोषणा की है। बताया कि महासभा प्रदेश में 192 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।
विज्ञापन