फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Kanwariyas walk at every step, Bhandara walks at every four steps

Rampur News: कदम-कदम पर कांवड़िये, चार कदम पर चले भंडारे

Sun, 11 Aug 2024 11:28 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 11 Aug 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Kanwariyas walk at every step, Bhandara walks at every four steps
रामपुर। जिलेभर में धूमधाम से कांवड़ यात्राएं निकलीं। हर चार कदम पर भंडारों के दौर चले, जिसमें कहीं छोले-चावल, जूस तो कहीं मूंगदाल का कांवड़ियों ने सेवन किया और भोले के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। कांवड़ियों के स्वागत में लोगों ने पलके बिछा दीं।
विज्ञापन

सावन में भंडारों का आयोजन काफी अच्छा माना जाता है। ऐसे में लोग जगह-जगह स्टाल लगाते हैं। रविवार को रामपुर केसरिया रंग में रंगा रहा। हर कोई भोले बाबा का नाम जपता दिखाई दिया। इस दौरान शहर में जीरो प्वाइंट से लेकर पनवड़िया और यहां से रामनगर रोड से पंजाब नगर तक भंडारों के दौर चले। कांवड़ियों ने प्रसाद का लुत्फ उठाया। कलक्ट्रेट परिवार की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें डीएम जोगिंदर सिंह के साथ ही एसपी विद्या सागर मिश्र, एएसपी अतुल श्रीवास्तव व एडीएम वित्त एवं राजस्व हेम सिंह व नगर मजिस्ट्रेट संदीप वर्मा ने कांवड़ियों का स्वागत किया। इस दौरान यहां दिनभर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें कलक्ट्रेट कर्मियों ने कांवड़ियों की सेवा की। इस दौरान सिविल लाइन की तरफ जूस और मूंगदाल का स्टाल लगाया गया था। जबकि जीरो प्वाइंट पर छोले चावल के दौर चले। जबकि यहां से पनवड़िया तक कई जगहों पर पूड़ी-सब्जी और खिचड़ी के दौर चले हैं। दिनभर कांवड़ यात्रियों ने भोज ग्रहण किया। भमरौआ मंदिर, रठौंडा मंदिरों में भी भंडारे के दौर चले, जिसमें कांवड़ियों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं बालाजी दरबार समिति की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने लोगों को भोज कराया। शहर विधायक आकाश सक्सेना ने पंजाबनगर, सिविल लाइंस, आंबेडकर पार्क, रोडवेज, फोटो चुंगी आदि स्थानों पर जाकर कांवड़ियों का स्वागत किया। हाईवे पर पुष्पवर्षा की। शाम को रोडवेज पहुंचकर गंगापुर, पुराना गंज, मिस्टन गंज, ज्वालानगर आदि स्थानों के कांवड़ियों के जत्थे का स्वागत किया। इससे पूर्व उन्होंने पंजाबनगर शिव मंदिर में जलाभिषेक भी किया।
विज्ञापन

पुरानी आवास विकास काॅलोनी स्थित शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का भव्य शृंगार किया गया और भोग लगाया गया। इस दौरान भंडारा भी हुआ, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूजन पंडित वीरेश शर्मा ने कराया। महिलाओं ने भजन गाए। पूरे दिन यहां भक्तों का तांता लगा रहा। इधर, सैदनगर अजीमनगर थाना क्षेत्र के भोट वक्कल से गंगाजल लेने ब्रजघाट गए कांवड़ियों के जत्थे रविवार को लौट आए। कांवड़ियों ने शिव मंदिर भोट वक्कल पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। कांवड़ियों का रविवार सुबह ग्रामीणों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। पंडाल आकर कांवड़ियों ने आराम किया और इसके बाद भोज व्यवस्था की गई। केमरी में रविवार को हरिद्वार व ब्रजघाट से गंगाजल लेकर आए कावंडियों का नगरवासियों ने भव्य स्वागत किया। रविवार शाम को नगर में पहुंचने पर नगरवासियों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान ग्राम चमरौआ से केमरी तक लोगों ने लंगर लगाकर प्रसाद व जल की सेवा की। वहीं ईंट-भट्टा स्वामी खूबचंद्र गुप्ता ने कांवड़ियों के लिए अपने प्रतिष्ठान पर विशाल भंडारे का आयोजन किया। वहीं लोगों ने कांवड़ियों पर फूलों की वर्षा की गई। डीजे पर शिव भक्ति गीतों पर कांवड़िये जमकर थिरके। इस अवसर पर रामभरोसे रस्तोगी, राजेश रस्तोगी, खूबचंद्र गुप्ता, विपिन रस्तोगी, राजपाल सैनी, पूरन सिंह तोमर, दिनेश रस्तोगी, कमल सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed