फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Kanha is playing Holi, it is raining colors today...

Rampur News: होली खेल रहे कान्हा आज रंग बरस रहा...

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Kanha is playing Holi, it is raining colors today...
रामपुर। होली के पावन पर्व पर शहर में धूम है। सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों ने अबीर गुलाल के साथ रंगोत्सव का आनंद लिया। गीत-संगीत से सजी महफिलों नृत्य ओर अन्य प्रतियोगिताओं से मन मोह लिया। शाम तक आयोजनों का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन

आर्ट ऑफ लिविंग की होली के त्योहार पर गीता ज्ञान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बंगलूरू आश्रम से आईं साध्वी मुक्ता ने गुरु पूजा की। उन्होंने कहा कि प्रभु को स्थिर बुद्धि वाला कामना रहित भक्त प्रिय है। ऐसे भक्त के लिए जन्म मरण के बंधन से मुक्ति की बात कही गई। कहा कि कामना करने वाला फिर संसार में आकर फंस जाता है, जबकि कामना रहित वाले के लिए जन्म उसकी इच्छा पर निर्भर करता है। नाड़ी शोधन प्राणायाम व ध्यान कराया गया। रत्नप्रिया व रेनू कपूर ने भजन सुनाया। कार्यक्रम में पुष्पलता कपूर, संतोष कपूर, वीणा मिश्रा, चित्रा कपूर, मीनाक्षी अग्रवाल, मोहन कपूर, लीना कपूर, रीना कपूर, राजीव कुमार रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पर्वतीय जन चेतना समिति की ओर से होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। आदर्श कॉलोनी स्थित रमेश पंत के आवास पर महिलाओं की होली धूमधाम से मनाई गई। महिलाओं ने एक दूसरे के ऊपर अबीर-गुलाल लगाकर ढोल नगाड़ों की थाप पर होली खेल रहे कान्हा आज रंग बरस रहा... जैसे होली के गीत गए और एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। पुरुषों की होली समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमंत कुमार के मक्का मिल आवास पर आयोजित हुई। समिति के महामंत्री पीसी जोशी, लता जोशी, आशा जोशी, कमला सिंह, मंजू कांडपाल, रेनू, कृति पत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय जागरूक हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने रंगभरी एकादशी के उपलक्ष्य में होली मिलन कार्यक्रम कराया। कार्यक्रम का आयोजन रामनाथ कॉलोनी के मंदिर और गोविंद कॉलोनी मंदिर में किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष ममता सोनी ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। आयोजन में प्रदेश उपाध्यक्ष कंचन सक्सेना, कमल चावला, वीरांगना मांगलिक, संगीता अग्रवाल आदि सदस्य मौजूद रहे।

वहीं लेडीज क्लब ने होली का त्योहार धूमधाम से मनाया। इस दौरान महिलाओं ने गीत-संगीत की धुन पर जमकर नृत्य किया। अध्यक्ष शीतू ग्रोवर, उपाध्यक्ष अंशिका अग्रवाल, चेयरपर्सन वंदना सहगल ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन सेक्रेटरी सुरभि गुप्ता ने किया। इस अवसर पर अंकिता, रुचि, श्वेता, शिवांगी, पलक, सोनियां, गीतिका, प्रज्ञा, इशिता मौजूद रहे। अंत में गुलाल की होली के साथ समापन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed