फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   kainnur purvani panchyat esteblish barrier to prevent corona

पूर्वनी पंचायत के प्रवेशद्वार पर लगा बैरियर

Wed, 26 May 2021 10:28 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
kainnur purvani panchyat esteblish barrier to prevent corona
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिले में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए पंचायतों ने सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। जिले के कल्पा खंड की पूर्वणी पंचायत ने संक्रमण की रोकथाम के लिए मुख्यद्वार पर बैरियर लगा दिया है।
विज्ञापन

पंचायत में बाहरी क्षेत्रों के लोगों की आवाजाही पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दी है, जबकि पंचायत में पहुंचने वाले वाहनों का भी पंजीकरण किया जा रहा है। बैरियर पर हर घर से क्रमवार लोगों की ड्यूटी लगाई जा रही है। ताकि पंचायत को कोरोना मुक्त बनाया जा सके।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत प्रधान पूर्वणी जमुना अजयान ने बताया कि पंचायत में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। इसको देखते हुए पंचायत ने बाहर से आने वाले लोगों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही बैरियर पर हर वाहन का पंजीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत के प्रत्येक घर से लोग अपनी बारी के अनुसार बैरियर पर सेवाएं देंगे। उन्होंने सभी ग्रामीणों से अपील की कि घरों से बाहर निकलते समय मास्क पहनें, सैनिटाइजर और सामाजिक दूरी का पालन करें। अति आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकले। उन्होंने कहा कि पंचायत में बाहरी क्षेत्रों के लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है, ताकि पंचायत को कोरोना संक्रमण के खतरे से सुरक्षित रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed