फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   justice will given to backward

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग दिलाएगा पिछड़ों को न्याय : लोकेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
justice will given to backward
रामपुर। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. लोकेश कुमार प्रजापति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछड़े समाज को मान सम्मान दिया है। अब पिछड़ों को भी न्याय मिलेगा। इसके लिए ही सरकार ने वर्षों बाद पिछड़ों की आवाज सुनी और पिछड़ों के हित में कार्य किया। वह प्रजापति कुम्हार जनजागरण महासम्मेलन में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ की ओर से आगापुर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पिछड़ों के लिए आयोग कई लाभकारी योजनाओं का निर्माण कर रहा है। उन्होंने आयोग से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि अब मोदी सरकार में पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा मिला, जिसके बाद पिछड़े समाज की यह जिम्मेदारी है कि एकजुटता के साथ सभी पिछड़े समाज को भाजपा के साथ खड़ा होना होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मजबूत करने में समाज का महत्वूपर्ण सहयोग जरूरी है। महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव सुरेश बहादुर प्रजापति ने कहा कि प्रजापति कुम्हार समाज पूरी तरह से भाजपा के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि महासंघ की ओर से अभियान चलाकर समाज को जागृत करने का कार्य किया जाएगा। इस मौके पर सीएए के समर्थन में राम रहीम सेतु से आगापुर तक रैली भी निकाली गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामबहादुर प्रजापति एवं संचालन सुरेश बहादुर प्रजापति ने किया। इस मौके पर राष्ट्रीय मुख्य महासचिव सुरेन्द्र कुमार प्रजापति, प्रमोद कुमार प्रजापति, ओमराज प्रजापति, बलवीर प्रजापति, पवन कुमार प्रजापति, सर्वेश कुमार प्रजापति, जगदीश प्रजापति, रामकिशोर गोला, पंकज दक्ष आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed