फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   juma alvida

अमनो-अमान की दुआ को उठे लाखों हाथ 

Sat, 02 Jul 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो रामपुर
अमर उजाला/ ब्यूरो रामपुर Updated Sat, 02 Jul 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
juma alvida
अल‌िवविदा की नमाज में शा‌िममिल लोग

विज्ञापन
 अलविदा, अलविदा या शहरुल रमादान। जुमा अलविदा की नमाज के दौरान खुतबे में यह इबारत सुनकर हजारों आंखों से आंसू छलक गए। जुमा अलविदा को नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। उलमा ने तकरीर में जकात की फजीलत बयान की। उलमा ने कहा कि अगर ईद की नमाज से पहले सदका-ए फितर अदा ना किया तो रोजे कबूल नहीं होंगे। 

जुमा अलविदा की तैयारियां छोटी ईद जैसी की गईं थीं। वक्त से पहले नमाजियों ने मसजिद की ओर रुख कर लिया। जामा मसजिद भी वक्त से पहले नमाजियों से खचाखच भर गई। नमाजियों की तादाद के सामने जामा मसजिद भी छोटी पड़ गई तो सड़क, मकानों की छतों और दुकानों तक में सफबंदी की गई। शहर काजी सैयद खुशनूद मियां ने जामा मसजिद में नमाज अदा कराई। 
विज्ञापन

शहर इमाम मुफ्ती महबूब अली ने कहा कि जिन लोगों ने रोजे रखे, नमाज पढ़ी और कुरान सुना वो अल्लाह के नजदीक पहुंच गए। अगर किसी का रोजा नहीं है तो उसे भी इस मुकद्दस महीने का अहतराम करना चाहिए। रोजेदार के सामने खाना या पीना नहीं चाहिए। जामा मस्जिद के इमाम मौलवी फैजान खां ने जकात और सदका-ए- फितर की फजीलत बताई। मौैलवी ने कहा कि ईद की नमाज से पहले सदका-ए- फितर अदा नहीं किया तो अल्लाह तआला रोजे कबूल नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर मालदार पर जकात फर्ज है। जकात से माल पाक साफ हो जाता है। साथ में गरीबों का भी भला हो जाता है। इसलिए ईद की नमाज से पहले गरीब और मिस्कीनों को सदका-ए- फितर अदा करें। बाद में शहर काजी ने अमनो-अमान और कौम की तरक्की की दुआ कराई। शहर की और भी तमाम मसजिदों में नमाज अदा की गई। जुमा अलविदा पर तमाम लोगों ने अपने बच्चों का पहला रोजा रखवाया। उधर, जुमा अलविदा के मौके पर क्षेत्र की मसजिदों में हजारों लोगों ने नमाज अदा की। इस दौरान मुल्क और कौम की तरक्की के लिए दुआ की। जुमा अलविदा के मौके पर क्षेत्र के हकीमगंज, सींगनख़ेड़ा, हशमतगंज, हरैटा, लालपुर, नगलिया आकिल, बगड़खा, अलीनगर शुमाली, खिजरपुर, सैदनगर, अहमदनगर कलां, बैंजनी, बैंजना, काशीपुर, आंगा, ढक्का हरैटा, बगरौवा, मिलक हाशम, खिजरपुर, इमरता आदि गांवों में नमाज अदा की गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed